आज की ताजा खबर 19 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar: भारतीय जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। विदेश मंत्री ने लोकसभा में कहा कि हमें विपक्ष की आलोचना से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हमें जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए। हमारे सैनिकों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 76 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर विपक्ष ने बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस-बीजेपी करती रही तैयारी, JDS ने कर दी 93 टिकटों की घोषणा
Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है, उससे पहले ही पार्टियां इसकी तैयारी में जुटी दिख रही है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही बड़ी पार्टियां इस चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं जनता दल (एस) ने इनसे एक कदम आगे निकलते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।
गरीबों के लिए गुड न्यूज, 1050 रुपए का LPG सिलेंडर 500 रु. में देंगे CM अशोक गहलोत, भारत जोड़ो यात्रा में किया ऐलान
Subsidy on LPG cylinder : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महंगाई का मामला गंभीर है। हम अगले साल 1 अप्रैल के बाद बीपीएल परिवारों को 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 गैस सिलेंडर देंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। राजस्थान में BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को यह लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
IPS से दोस्ती कौन नहीं करना चाहेगा...चायवाले ने इसी को बनाया हथियार और कई लड़कियों को लूट लिया
दिल्ली में सिर्फ आठवीं पास चाय बेचने वाले एक लड़के ने ऐसा जाल बिछाया कि उसकी जाल में 50 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां फंसती चली गईं। एक बाद एक उसने कई को शिकार बना डाला। जब एक महिला डॉक्टर ने उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास की, तब जाकर इस चायवाले की हकीकत सामने आई। पढ़ें पूरी खबर
Elon Musk कर रहे हैं ट्विटर CEO के पद से रिजाइन!
Elon Musk twitter CEO resignation news: अमेरिकी अरबपति और स्पेसएक्स एवं इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते हैं। मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर (Twitter) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद छोड़ सकते हैं। दरअसल उन्होंने 19 दिसंबर 2022 को ट्विटर पर पूछा था कि क्या उन्हें टि्वटर हेड के नाते हट जाना चाहिए? आधे से ज्यादा वोटर्स ने कहा कि उन्हें सीईओ पद छोड़ना चाहिए, वहीं बाकी ने कहा कि मस्क को ट्विटर का सीईओ बने रहना चाहिए। 57.5 फीसदी लोगों ने जवाब दिया 'हां'। वहीं 42.5 फीसदी लोगों ने कहा 'नहीं'। पढ़ें पूरी खबर
IPL 2023 Auction RCB Target Players List: आईपीएल नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है बैंगलोर
IPL 2023 Auction RCB Target Players List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल (IPL) के तमाम सीजन में अपना कप्तान बदलकर देख लिया, रणनीति बदलकर देख ली, तमाम चीजों को अपनाया लेकिन अब भी वो अपने पहले आईपीएल खिताब से दूर हैं। अब बारी है आईपीएल के आगामी सीजन की (IPL 2023), जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। आइए जानते हैं कि कौन से वो टॉप-3 खिलाड़ी हैं जिन पर बैंगलोर फ्रेंचाइजी की नजरें रह सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
छपरा से EXCLUSIVE रिपोर्ट: जहरीली शराब से 76 मौत के बाद एक्शन में नीतीश सरकार, माफिया की धरपकड़ हुई तेज
छपरा से EXCLUSIVE रिपोर्ट: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 76 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर विपक्ष ने बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई। छपरा शराब कांड के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। छपरा में शराब माफिया के खिलाफ एक्शन चल रहा है।उधर बिहार मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अभी तक सिर्फ 38 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक, गुजरात, एमपी में ज्यादा मौतें हुईं। सरकार कोई आंकड़े नहीं छुपा रही है। 25 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है। स्पेशल टीम कई जगह रेड मार रही है। पढ़ें पूरी खबर
92% महंगाई दर, 40 फीसदी गरीब, ऐसा है मेसी के अर्जेंटीना का हाल, विश्व कप जीत बनेगी मरहम
Argentina World Cup Win and Financial Crisis:लियोन मेसी (Lionel Messi) की अगुआई में अर्जेंटीना ने 36 साल बाद विश्व कप जीत लिया है। इस जीत से पूरे अर्जेंटीना में खुशी की लहर दौर गई है। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स में लाखों लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे ही जश्न,अर्जेंटीना के दूसरे शहरों में भी हो रहे हैं। डिएगो मेराडोना के बाद (1986 ) मेसी ने विश्व कप जीतने का कारनामा दिखाया है। लंबे समय से विश्व कप का इंतजार और 3 साल से चल रहे आर्थिक संकट के बीच यह जीत अर्जेंटीना वासियों के जख्मों पर मरहम लगाने जैसी है। क्योंकि अर्जेंटीना बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी के ऐसे कुचक्र में फंस गया है कि लोग इससे ऊबर नहीं पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
समय आ गया है, कट्टर हिंदू बनने का- बोलीं बाल विदुषी, ब्रिटेन की याद दिला कहा: जिहादियों को मार भगाओ
देश में लव जिहाद को लेकर लगभग सभी राज्यों में बवाल मचा हुआ है। हिंदूवादी नेता इस मामले को लेकर लगातार मुस्लिम समुदाय पर हमलावर रहे हैं। एमपी, कर्नाटक, यूपी, महाराष्ट्र, असम, आदि राज्यों में यह मुद्दा समय-समय पर सामने आता रहा है। बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद तक के नेता इस मामले पर हिंदू धर्म के लोगों को सचेत करने वाला बयान देते रहे हैं। इसी क्रम में वृंदावन धाम की राष्ट्रीय प्रवक्ता बाल विदुषी लाडली ने कहा है कि अब समय आ गया कि हिंदू कट्टर बन जाएं। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा में जयशंकर ने राहुल गांधी को घेरा, बोले-जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल गलत
भारतीय जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। विदेश मंत्री ने लोकसभा में कहा कि हमें विपक्ष की आलोचना से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हमें जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए। हमारे सैनिकों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। दरअसल, गत नौ दिसंबर को तवांग में चीनी सैनिकों एवं भारतीय जवानों के बीच हुई झड़प के बारे में राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले बयान दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'चीन हमारे सैनिकों की पिटाई कर रहा है।' विदेश मंत्री चीन की आक्रामकता पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
China की 'चालबाजी' पर विपक्ष का सदन से वॉकआउटः कहा- दाल में कुछ काला है, सच छुपाना चाहती है मोदी सरकार
संसद के शीत सत्र में सोमवार (19 दिसंबर, 2022) को भी चीनी घुसपैठ और अतिक्रमण का मुद्दा थमता न दिखा। दोनों सदनों में विपक्ष की ओर से चीन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। राज्यसभा में पूरे विपक्ष की तरफ से रूल 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया गया, जिसे राज्यसभा के सभापति की ओर से खारिज कर दिया गया। बाद में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में पूरे विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, अरुणाचल के तवांग में हाल ही में चीनी घुसपैठ के प्रयास की तस्वीर...पढ़ें, पूरी खबर।
आफताब से भी खतरनाक किलर निकला दिलदार! लोहे काटने वाली मशीन से काटे रबिता के टुकड़े, सोरेन सरकार पर बिफरी BJP
झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में आदिवासी लड़की की हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है। दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) पर अपनी ही पत्नी रबिता के शरीर के 18 टुकड़े करने का आरोप है। हत्या के बाद महिला के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए। अभी भी शरीर के कई पार्ट्स नहीं मिले हैं। अब स्पेशल टीम (Special Team) इस हत्या की जांच करेगी। इस मामले में सियासत में तेज हो गई है। कानून व्यवस्था को...पढ़ें, पूरी खबर।
दिल्ली के इन रास्तों पर जाने से आज बचें, वरना फंस सकते हैं भीषण जाम में; रामलीला मैदान में जुट रहे हैं हजारों किसान
भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान (Ramlila Ground) में किसान गर्जना रैली करने जा रहे हैं। दावा है कि 50 से 55 हजार किसान रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 700 से 800 बसों में भरकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे लिहाजा हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 3 से 4 हजार प्राइवेट गाड़ियां और 700 से 800 बसों (Buses) में भरकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में जाम (Traffic Jam) के हालात का लोगों का सामना...पढ़ें, पूरी खबर।
Elon Musk को रास न आया Twitter चीफ का पद! बोले- हट जाऊं क्या; लोग लगे पूछने- पहले ही तो नहीं ढूंढ लिया रीप्लेसमेंट?
अमेरिकी कारोबारी-उद्योगपति, स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर में बड़े बदलावों के बाद और भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। जी हां, यह कदम उनकी टि्वटर चीफ गद्दी से जुड़ा है। दरअसल, सोमवार (19 दिसंबर, 2022) को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पूछा कि क्या वह टि्वटर हेड के...पढ़ें, पूरी खबर।
गाय से दूध सब निकालते हैं, हम गुजरात में बैल से दूध निकाल लाए: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया और कहा कि गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कहा कि आप को भले ही पांच सीटें मिली हों लेकन पार्टी का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। आप मुखिया केजरीवाल ने कहा कि गुजरात BJP का वर्षों से गढ़ रहा है और वहां से पांच सीटें जीतना बैल से दूध निकालने जितना मुश्किल कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि...पढ़ें, पूरी खबर।
UK में फिर आया भूंकप! उत्तरकाशी में कांपी धरती, दिल्ली-UP में बढ़ गई गलन; जानें- आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सोमवार (19 दिसंबर, 2022) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। ये झटके तड़के करीब डेढ़ बजे महसूस किए गए थे और उत्तरकाशी से करीब 24 किमी दूर पांच किमी जमीन से नीचे इनका केंद्र रहा। वैसे, इससे पहले छह नवंबर, 2022 को 4.5 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटकों से उत्तराखंड में टिहरी कांपा था। मौसम विभाग (आईएमडी) के 18 दिसंबर की रात को जारी किए फोरकास्ट...पढ़ें, पूरी खबर।
