देश

समय आ गया है, कट्टर हिंदू बनने का- बोलीं बाल विदुषी, ब्रिटेन की याद दिला कहा: जिहादियों को मार भगाओ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2022, 04:15 PM IST

हाल के दिनों में कई राज्यों में लव जिहाद के मामले देखने को मिले हैं। कई राज्य धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कई ने तो बना भी लिए हैं। बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद् तक इस मामले को जोर-शोर से उठा रहा है।

देश में लव जिहाद को लेकर लगभग सभी राज्यों में बवाल मचा हुआ है। हिंदूवादी नेता इस मामले को लेकर लगातार मुस्लिम समुदाय पर हमलावर रहे हैं। एमपी, कर्नाटक, यूपी, महाराष्ट्र, असम, आदि राज्यों में यह मुद्दा समय-समय पर सामने आता रहा है। बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद तक के नेता इस मामले पर हिंदू धर्म के लोगों को सचेत करने वाला बयान देते रहे हैं। इसी क्रम में वृंदावन धाम की राष्ट्रीय प्रवक्ता बाल विदुषी लाडली ने कहा है कि अब समय आ गया कि हिंदू कट्टर बन जाएं।

एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लव जिहाद वाले जहां पकड़े जाएं, उन्हें चौराहे पर पीटा जाए। ब्रिटेन की तरह सख्त कदम उठाया जाए। बाल विदुषी लाडली ने कहा- "हिंदू अगर खतरे में है तो हिंदूओं को जागना पड़ेगा, अगर हमारे बीच में कोई धर्मांतरण करने के लिए कोई आता तो उसे मार भगाने की आवश्यकता है। अब हिंदूओं को कट्टर बनने का समय आ गया है।"

हाल ही में ब्रिटेन ने पाकिस्तान के एक मौलवी पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस मौलवी पर आरोप है कि वो हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती मुस्लिम लड़कों से शादी करवा देता है। हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाता है। इन्हीं आरोपों को लेकर ब्रिटेन ने उस पर प्रतिंबध लगा दिया है। इसी फैसले को याद दिलाते हुए आगे बाल विदुषी लाडली ने कहा- "आपने देखा होगा ब्रिटेन में बैन कर दिया गया है एक मौलवी, क्योंकि वो धर्मांतरण करता था, तो उसी तरह भारत में एक कानून होना चाहिए कि जिस दिन उस व्यक्ति को पकड़ा जाए, तो तत्काल चौराहे पर जिस दिन मार दिया जाएगा, किसी की दोबारा हिम्मत नहीं होगी कि वो हमारी धर्मांतरण करे।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article