दिल्ली में सिर्फ आठवीं पास चाय बेचने वाले एक लड़के ने ऐसा जाल बिछाया कि उसकी जाल में 50 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां फंसती चली गईं। एक बाद एक उसने कई को शिकार बना डाला। जब एक महिला डॉक्टर ने उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास की, तब जाकर इस चायवाले की हकीकत सामने आई।
कौन है ये ठग
आरोपी विकास मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। उसने आठवीं तक की पढ़ाई की है। रोजी-रोटी की तलाश में वो दिल्ली आया था और मुखर्जी नगर में चाय बेचने लगा। इस इलाके में सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की भरमार है और यही छात्र उसके पास चाय पीने के लिए आते थे। उसने यहीं पर दिमाग लगाया और खुद को सोशल मीडिया पर IPS बना लिया।
IPS से दोस्ती कौन नहीं करेगा
विकास ने सोचा कि एक IPS से दोस्ती कौन नहीं करना चाएगा। उसने सोशल मीडिया पर अपने आप को इस तरह से पेश किया मानो वो सही में अधिकारी हो। इसके बाद धीरे-धीरे उसने महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करनी शुरू कर दी। एक बाद एक 50 लोगों को उसने इस तरह से ठग डाला।
कैसे पकड़ाया
इस फर्जी आईपीएस के चक्कर में काफी पढ़ी लिखी महिलाएं भी फंस चुकी थीं। उन्हीं में से एक डॉक्टर थी। उन्होंने हिम्मत दिखाई और दिल्ली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गईं। इस महिला डॉक्टर से आरोपी ने 25 हजार रुपये की ठगी की थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और विकास को उसने गिरफ्तार कर लिया।
