देश

गरीबों के लिए गुड न्यूज, 1050 रुपए का LPG सिलेंडर 500 रु. में देंगे CM अशोक गहलोत, भारत जोड़ो यात्रा में किया ऐलान

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 19, 2022, 07:24 PM IST

Subsidy on LPG cylinder : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई गंभीर मामला है। इसलिए हम अगले साल 1 अप्रैल के बाद बीपीएल परिवारों को 1050 रुपए वाला एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 गैस सिलेंडर देंगे।

Image

राजस्थान में गरीबों को मिलेगा मात्र 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर

Photo : Times Now Digital

Subsidy on LPG cylinder : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महंगाई का मामला गंभीर है। हम अगले साल 1 अप्रैल के बाद बीपीएल परिवारों को 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 गैस सिलेंडर देंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। राजस्थान में BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को यह लाभ मिलेगा।

गहलोत ने अलवर के मालाखेड़ा की रैली के मंच से यह ऐलान किया है। उन्होंने यह ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में लिया। अलवर जिले के मालाखेड़ा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को 1050 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा।

अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई हैं। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान का आगामी बजट युवाओं को समर्पित होगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article