देश

छपरा से EXCLUSIVE रिपोर्ट: जहरीली शराब से 76 मौत के बाद एक्शन में नीतीश सरकार, माफिया की धरपकड़ हुई तेज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 04:37 PM IST

छपरा से EXCLUSIVE रिपोर्ट: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। विपक्ष के हंगामे के बाद नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। शराब माफिया के खिलाफ धरपकड़ जारी है।

छपरा से EXCLUSIVE रिपोर्ट: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 76 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर विपक्ष ने बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई। छपरा शराब कांड के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। छपरा में शराब माफिया के खिलाफ एक्शन चल रहा है।उधर बिहार मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अभी तक सिर्फ 38 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक, गुजरात, एमपी में ज्यादा मौतें हुईं। सरकार कोई आंकड़े नहीं छुपा रही है। 25 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है। स्पेशल टीम कई जगह रेड मार रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article