LIVE

ताजा खबर: Taza Khabar, 19 अप्रैल 023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर: Taza Khabar, 19 अप्रैल 023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर: Taza Khabar, 19 अप्रैल 023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 19 अप्रैल 2023 और बड़ी खबरें: पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 19 अप्रैल (बुधवार) की खबरें और प्रमुख समाचार

APR 20, 2023 00:29 IST

Oxfam India के खिलाफ CBI का ऐक्शन

गैर-सरकारी संगठन ऑक्सफैम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को देश की सबसे बड़ी एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) उल्लंघन के आरोप में ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने यह ऐक्शन केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक शिकायत के आधार पर लिया। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 23:20 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: भयंकर गर्मी की चपेट में उत्तर प्रदेश

मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बुधवार को प्रयागराज 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर भीषण तपिश और लू का प्रकोप रहा। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 23:18 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: Afsha अंसारी अब हुईं 50 हजारी

माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को हाई-सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया है साथ ही SP ने उसके जेल बैरक का निरीक्षण भी किया। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद जेल में बंद अपराधियों में खौफ का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 22:45 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सचिन पायलट, मनीष तिवारी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 21:32 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: महंगी किताबें-ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को महंगी किताबें और ड्रेस की मार से दो-चार होना पड़ता है लेकिन अब इस बारे में दिल्ली सरकार ने ठोस कदम उठाया है, बताते हैं कि दिल्ली सरकार ने महंगी किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने को बाध्य करने वाले प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 20:51 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: Same Sex Marriage नहीं है सिर्फ 'शहरी विचार'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार समलैंगिकता (Homosexuality) और समान-सेक्स विवाह या समलैंगिक शादियों (Same Sex Marriage) के विचार को सिर्फ "शहरी अभिजात्य" अवधारणा ("Urban Elitist" Concept) के रूप में नहीं "फिट" कर सकता है। खासकर तब जब इस दावे का समर्थन करने के लिए किसी प्रकार का डेटा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 19:50 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर लगेगा लॉकडाउन!

देश भर में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी टेंशन बढ़ा दी है। मंगलवार को देशभर में कोरोना वायरस के 10542 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामले आने के बाद देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 63,562 हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 19:49 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्‍लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

: सड़क पर ट्रैफिक जाम और वाहनों की अराजकता की समस्‍या से हर दिल्‍लीवासी वाकिफ है। इसी समस्‍या को देखते हुए काफी समय पहले आश्रम चौक का निर्माण शुरू कराया गया था। हालांक‍ि कई बार डेडलाइन निकलने के बाद अब अंतत: इसका कार्य पूरा होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 18:55 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: किसानों के लिए 'पॉलीहाउस' बनेंगे आय का बड़ा जरिया

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में राज्य की धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत राज्य में पॉलीहाउस के माध्यम से एक लाख से अधिक कृषकों को रोजगार प्रदान करने की योजना है। विगत दिवस हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पॉलीहाउस के लिए धामी सरकार ने 304 करोड़ की योजना को मंजूरी प्रदान कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 18:34 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: कुछ राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति अभी तीन दिनों के बाद कम होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में आज भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें की हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 17:44 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: दे दूंगी इस्तीफा अगर साबित हुआ कि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी ने कहा है- अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 16:33 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को शहीद बताकर विवाद खड़ा कर दिया और गैंगस्टर से नेता बने अतीक को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अतीक अहमद शहीद हो गए। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सुपर्द ए खाक के लिए लेकर जाना चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 16:32 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: भारत में कहां और कैसे देखें सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण 2023: निंगालू ग्रहण, एक "संकर" सूर्य ग्रहण, (hybrid solar eclipse) 20 अप्रैल को होगा ये साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण है,ये पहला ग्रहण भी एक दुर्लभ होने जा रहा है यह एक संकर सूर्य ग्रहण है जहां ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण से एक कुंडलाकार (अंगूठी के आकार का) ग्रहण में बदल जाएगा क्योंकि चंद्रमा की छाया पृथ्वी की सतह पर घूमेगी। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 16:02 IST

आज की ताजा खबर 19 अप्रैल 2023 LIVE: सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया भारत

चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। यह जानकारी बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आंकड़ों के जरिए सामने आई। वैसे, ताजा डेटा के सामने आने के पहले तक इंडिया आबादी के मामले में चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा देश था, जबकि यूएनएफपीए के आंकड़ों के आधार पर आसार जताए गए थे कि 2023 के मध्य यानी जून-जुलाई तक चीन से आगे निकल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
APR 19, 2023 16:02 IST

जनसंख्या-चीन से आगे निकल जाएगा भारत

जनसंख्या के मामले में भारत, चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा देश है। लेकिन यूएनएफपीए के आंकड़ों के मुताबिक 2023 के मध्य यानी जून-जुलाई तक चीन से आगे निकल जाएगा।यानी कि जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश होगा। जून-जुलाई के बीच भारत की आबादी चीन से 30 लाख अधिक होगी। United Nations Population Fund के अनुमान के मुताबिक भारत की आबादी 1.4286 बिलियन जबकि चीन की आबादी 1.4257 होगी। बता दें कि फरवरी 2023 के आंकड़ों के मुताबिक इस तरह का अनुमान लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
APR 19, 2023 13:35 IST

अतीक-अशरफ के हत्यारों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी

माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के तीन हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त में ही रहेंगे। प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को तीनों हत्यारों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, एसआईटी ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की ही मंजूरी दी। यूपी एटीएस बुधवार सुबह तीनों हमलावरों को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से यहां लाया गया।पूरी खबर पढ़ें
APR 19, 2023 12:16 IST

अतीक-अशरफ हत्याकांड में स्लीपिंग पार्टनर्स पर शक

अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ(Atique ahmed ashraf ahmed news) अब इस दुनिया में नहीं हैं। 15 अप्रैल को मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के बाहर जब वो मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे उसी वक्त क्लोज रेंज में तीन बदमाशों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सन्नी सिंह ने गोली मार दी। तीनों आरोपी पुलिस के कब्जे में हैं। लेकिन यह गुत्थी अभी उलझी हुई है कि आखिर अतीक और अशरफ को मारने के पीछे वजह क्या है। आखिर वो कौन सा शख्स है जो इस हत्याकांड के पीछे। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। पूरी खबर पढ़ें
APR 19, 2023 12:15 IST

एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन दैनिक केस घटने के बाद कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से डराया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में में देशभर में 10542 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 63562 पहुंच गई है। जबकि, बीते दो दिनों से देश में 10 हजार से कम मामले सामने आ रहे थे। इससे पहले लगातार चार दिनों तक 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। पूरी खबर पढ़ें
APR 19, 2023 10:21 IST

शाइस्ता परवीन के बारे में सनसनीखेज जानकारी

उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम(Shaista Parveen absconder) दोनों अभी भी फरार हैं। शाइस्ता परवीन के बारे में कहा जा रहा है कि वो प्रयागराज के मरियाडीह इलाके में हो सकती है, वहीं गुड्डू मुस्लिम के कर्नाटक में होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन एसटीएफ से बचने के लिए अतीक अहमद के स्थानीय स्रोतों की मदद लेने की जगह अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ही दोनों गिरफ्त में होंगे। बताया जा रहा है कि शाइस्ता बार बार अपने ठिकाने को बदल रही है। पूरी खबर पढ़ें
APR 19, 2023 10:18 IST

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते कुछ दिनों से तपती गर्मी से राहत मिली है। बुधवार सुबह से चलने वाली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने भी अच्छी खबर दी है। विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी मौसम व‍िभाग ने राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्‍मीद जताई थी। बावजूद इसके मौसम के गर्म रहने के चलते तापमान 40.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया। दिल्ली मौसम विभाग ने बुधवार को हरियाणा के कुरक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें