देश

Delhi NCR Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं ने दी गर्म थपेड़ों से राहत, बारिश का अनुमान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 19, 2023, 09:31 AM IST

Delhi NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर के अलावा इस दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार शाम को दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली एवं मध्य दिल्ली में हल्की बारिश हुई।

Image

दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है।

Photo : PTI

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते कुछ दिनों से तपती गर्मी से राहत मिली है। बुधवार सुबह से चलने वाली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने भी अच्छी खबर दी है। विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी मौसम व‍िभाग ने राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्‍मीद जताई थी। बावजूद इसके मौसम के गर्म रहने के चलते तापमान 40.4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िया गया। दिल्ली मौसम विभाग ने बुधवार को हरियाणा के कुरक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

दिल्ली और एनसीआर के अलावा इस दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार शाम को दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली एवं मध्य दिल्ली में हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिनों के भीतर हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया।

दिल्ली में 40 से ऊपर दर्ज किया गया पारा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि निम्नतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा और आद्रता 21 से 57 प्रतिशत के बीच रही।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास माछिल में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर सहित मैदानी इलाकों में रात भर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इस बारिश के दौरान, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने और केंद्र शासित प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी