LIVEताजा खबर, 17 सितंबर 2023 : Asia Cup 2023 Final: भारत ने श्रीलंका को रौंदकर जीता एशिया कप, संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

ताजा खबर, 17 सितंबर 2023 : Asia Cup 2023 Final: भारत ने श्रीलंका को रौंदकर जीता एशिया कप, संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया के सामने 51 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। गिल ने 23 रन और किशन ने 27 रन की नाबाद पारी खेली। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। आंध्र प्रदेश के सीआईडी एडीजी एन संजय ने ये दावा किया है कि एपी स्किल डेवलपमेंट घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन्होंने दावा किया है कि पूर्व सीएम नायडू ने ही अपनी क्षमता से भ्रष्टाचार करने का पूरा खाका तैयार किया था वहीं 18 सितंबर, 2023 (सोमवार) से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले, संसद पुस्तकालय भवन में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्षी दलों के नेता पहुंचे उधर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की, उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
छुट्टी पर गए सैनिक का उसके घर से अपहरण, हत्या, मणिपुर का है मामला
मणिपुर के एक गांव में सेना के एक जवान की उसके घर से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सिपाही सर्टो थांगथांग कोम, जो छुट्टी पर थे, को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में उनके घर से अपहरण कर लिया गया था,
पढ़ें पूरी खबर संसद के विशेष सत्र में क्या होगा खास? जानिए पूरा प्लान
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर, 2023 (सोमवार) से शुरू हो रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी ह चुकी है। वहीं इस सत्र से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। लोकसभा और राज्यसभा में 18 सितम्बर को 11 बजे से 75 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा की शुरुआत होगी,
पढ़ें पूरी खबर Asia Cup में भारत की जीत पर सियासी दलों की बधाई
एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद बाद सारे देश में खुशी का माहौल है और उन्हें सभी से बधाइयां मिल रही हैं वहीं सियासी दल भी बधाई दे रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरएशिया कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भरी विश्व कप को लेकर हुंकार
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को रौंदकर खिताबी जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी विश्व कप को लेकर हुंकार भरी है और कहा है कि भारतीय टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है,
पढ़ें पूरी खबर Asia Cup 2023 में भारत की बड़ी जीत पर खुशी से दीवानी हुई सीमा हैदर
Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत की जीत की खुशी में जश्न मनाती हुई सीमा हैदर और सचिन मीणा एवं परिवारजनों का वीडियो सामने आया है,
पढ़ें पूरी खबर कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में बताई ये रणनीति
आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक गई। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुआ और आगे का प्लान बनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों ने इस बैठक में अलग-अलग सुझाव दिए,
पढ़ें पूरी खबर All-Party Meeting: संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले संसद पुस्तकालय भवन में सर्वदलीय बैठक चल रही है। जानकारी के अनुसाप विशेष सत्र में संसद की 75 साल की यात्रा पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत संविधान सभा से होगी। आपको इस रिपोर्ट में विशेष सत्र से जुड़ी अहम बातें बताते हैं,
पढें पूरी खबरएशिया कप में मोहम्मद सिराज का कहर, 1 ओवर में 4 विकेट
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। सिराज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरुआती पांच ओवरों में भी बिखेर दिया और देखते-देखते श्रीलंकाई टीम 50 रन पर सिमट गई,
पढ़ें पूरी खबरAsia Cup 2023 Final: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर 8वीं बार जीता एशिया कप
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया के सामने 51 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया,
पढ़ें पूरी खबर गजब है बिहार! शराब पर 'पाबंदी, मगर वैशाली में थाने से ही हो रही शराब की तस्करी
शराबबंदी वाले बिहार प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है,यहां वैशाली के एक थाने में हो रही शराब तस्करी पर पटना टीम ने मारा छापा तो आंखे खुली रह गईं,
पढ़ें पूरी खबर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, देखें क्या दिया तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 73 वां जन्मदिन है इस मौके पर लोग पीएम मोदी का बर्थडे मना रहे हैं वहीं पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर ने भी पीएम के जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है,
पढ़ें पूरी खबर LIVE क्रिकेट स्कोर भारत बनाम श्रीलंका, Asia Cup 2023 Final
भारत बनाम श्रीलंका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर):भारत और श्रीलंका की टीम एशिया कप फाइनल मुकाबले में उतरेगी। सबसे अधिक 7 बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जबकि श्रीलंका ने 6 बार ये ट्रॉफी जीती है,
पढ़ें पूरी खबर LIVE क्रिकेट स्कोर भारत बनाम श्रीलंका, Asia Cup 2023 Final
IND vs SL Live Score, India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Live Cricket Score (भारत बनाम श्रीलंका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। चोटिल महीश तीक्ष्णा के स्थान पर दुसन हेमंथा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
देखें लाइवछात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली
UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दुपट्टा खींचकर भागने की कोशिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गोली मार दी। ये आरोपी पुलिस की पिस्टल छीन कर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर में गोली मारी, जबकि तीसरे आरोपी का गिरने से पैर टूट गया।
पढ़ें पूरी खबरअनंतनाग में ऑपरेशन का 5वां दिन
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। अनंतनाग में आज पांचवें दिन भी ऑपरेशन जारी है। सेना ने आतंकियों को जंगल में घेर रखा है और उसपर मोर्टार से हमले कर रही है। ड्रोन के सहारे जंगल में आतंकियों की तलाश कर सेना उसे ढेर कर रही है।
पढ़ें पूरी खबरPM Modi ने यशोभूमि के पहले चरण को राष्ट्र को किया समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन (17 सितंबर) पर दिल्ली के द्वारका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी), यशोभूमि के पहले चरण का शुभारंभ किया। इससे पहले पीएम मोदी ने मेट्रो की सवारी भी की।
पढ़ें पूरी खबरप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अपने सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नवनिर्माण को आगे ले जाने वाले सभी शिल्पकारों तथा रचनाकारों का हृदय से वंदन करता हूं।’’
मप्र : पिकअप वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत, दो घायल
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पिकअप वाहन के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 719 पर जैतपुरा के पास हुआ।
बारिश से मध्यप्रदेश में बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से जारी बारिश से निमांड-मालवा सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और हेलीकाप्टर तक की मदद की जरुरत पड़ सकती है। राज्य की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में लगभग पांच दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते इंदौर, बुरहानपुर अलीराजपुर खरगोन, बड़वानी ,धार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे नदी नाले तो उफान पर आए ही हैंं, साथ में बांध का जलस्तर भी बढ़ा है।
दिल्ली के डॉक्टरों ने नए कोविड वेरिएंट की कड़ी निगरानी पर दिया जोर
कई देशों में नए कोविड के ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट बीए.2.86 (पिरोला) और ईजी51 (एरिस) के मामलों की रिपोर्ट के बीच, विशेषज्ञों ने शुक्रवार को नए वेरिएंट पर चिंता व्यक्त की और देश में निरंतर निगरानी पर जोर दिया।