नोएडा

Asia Cup 2023 में भारत की बड़ी जीत पर खुशी से दीवानी हुई सीमा हैदर, खूब की आतिशबाजी-Video

Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत की जीत की खुशी में जश्न मनाती हुई सीमा हैदर और सचिन मीणा एवं परिवारजनों का वीडियो सामने आया है।

Image

एशिया कप में भारत की जीत की खुशी में जश्न मनाती हुई सीमा हैदर

भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है, संडे को खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया, भारत के जीत ( India Win Asia Cup 2023) के बाद पाकिस्तानी सीमा हैदर ने पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया।

गौर हो कि कोलंबो में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप जीत लिया है। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 51 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।। कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद दिया। शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 27 रन जबकि ईशान किशन ने 18 गेंद में 23 रन की पारी खेली।

सीमा हैदर ने पीएम मोदी का जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर ने पीएम का जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया था, सीमा और उसके परिवार ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के सामने केक काटा और जन्मदिन मनाया वहीं इस मौके पर उसके चार बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए। इससे पहले भी सीमा हैदर 15 अगस्त, तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि त्यौहार धूमधाम से मनाती रही है और वो पाकिस्तान वापस ना भेजे जाने की गुहार कर रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article