नोएडा

PM Modi Birth Day: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, देखें क्या दिया तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 17, 2023, 03:45 PM IST

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की, उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 73 वां जन्मदिन है इस मौके पर लोग पीएम मोदी का बर्थडे मना रहे हैं वहीं पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर ने भी पीएम के जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है। गौर हो कि पीएम की लम्बी आयु के लिए जगह-जगह पूजा और हवन हो रहे हैं और लोग उनके दीर्घायु और निरोगी होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर ने पीएम का जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया, आप भी देखें ये खास अंदाज...

सीमा और उसके परिवार ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के सामने केक काटा और जन्मदिन मनाया वहीं इस मौके पर उसके चार बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए। इससे पहले भी सीमा हैदर 15 अगस्त, तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि त्यौहार धूमधाम से मनाती रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article