बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है, इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी लगातार कर रहे हैं वहीं वैशाली जिले से शराब तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि बिहार तो गजब ही है, दरअसल यहां रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं और वैशाली के एक थाने में खुद थानेदार और सिपाही ही शराब बेच रहे थे।
यही नहीं शराब की बिक्री थाने के अंदर ही हो रही थी ये तो सीधे-सीधे व्यवस्था का खुलेआम माखौल उड़ाना हो गया, इस मामले का खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस को लेकर लोग खूब बातें बना रहे हैं।
पटना की मध-निषेध टीम ने छापेमारी की थी
वैशाली के सराये थाने में हो रही शराब की तस्करी पर पटना से पहुंची टीम ने छापेमारी की थाने से चोरी कर ले जा रही शराब की खेप टीम ने जब्त की यहां पर पटना की मध-निषेध टीम ने छापेमारी की थी जिसके बाद ये सारा मामला खुला।
मध-निषेध टीम ने शराब तस्करों के साथ साथ पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा
थाना परिसर में खड़ी पिकअप में शराब लोड किया जा रहा था, वहां मध-निषेध टीम ने शराब तस्करों के साथ साथ पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया बताते हैं कि थाना क्षेत्र से जब्त करीब 3728.220 लीटर शराब को नष्ट करना था मगर 2782.590 लीटर शराब को नष्ट किया गया था बाकी करीब 945.630 लीटर विदेशी शराब को पुलिस वालों ने सुरक्षित रख लिया जिसे ही बेचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पकड़े गए।
