LIVEताजा खबर, Taza Khabar, 16 नवंबर 2023: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, कश्मीर के उरी में घुसपैठ कर रहा आतंकी कमांडर ढेर

ताजा खबर, Taza Khabar, 16 नवंबर 2023: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, कश्मीर के उरी में घुसपैठ कर रहा आतंकी कमांडर ढेर
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार, 16 नवंबर को विधि विधान के साथ हुआ पर उनके दोनों बेटे इस मौके पर नदारद रहे, सुब्रत रॉय को उनके 16 वर्षीय पोते हिमांक रॉय ने मुखाग्नि दी वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और बांग्लादेश में तट से टकरा सकता है उधर उत्तरकाशी के टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए फिलहाल रेस्क्यू जारी है। गुरुवार (16 नवंबर, 2023) यानी आज इस ऑपरेशन का पांचवां दिन है, मगर कोई भी श्रमिक बाहर नहीं निकाला जा सका है। हालांकि, दोबारा हेवी मशीन (ऑगर) से ड्रिलिंग फिर चालू हुई है, जबकि वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच, सुरंग में फंसे श्रमिक महादेव का मामा से बातचीत का ऑडियो सामने है, जिसमें वह कहते सुनाई दिया, "मैं और सभी साथी सुरक्षित हैं।" वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया उधर फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है वहीं दिल्ली के यमुना घाटों में छठ पर्व से पूर्व नदी में सफेद जहरीला झाग निकलने से बीजेपी और 'आप' आमने सामने हैं, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-- Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue
MP Election: इंदौर के इस बूथ पर नहीं लगेगी कतार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को मतदान है। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयारियां कर चुका है। इंदौर में चुनाव आयोग ने एक स्मार्ट बूथ बनाया है,
पढ़ें पूरी खबर क्या अभी भी मिल सकता है वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का टिकट
क्या अभी भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के टिकट खरीदे जा सकते हैं,
पढ़ें पूरी खबररेलवे की व्यवस्था देखने खुद ट्रेन में सवार हुए अश्विनी वैष्णव
वैष्णव के मुताबिक, त्यौहारी मौसम की शुरुआत से अब तक 36 लाख लोग रेलगाड़ियों से सफर कर चुके हैं और यह संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है,
पढ़ें पूरी खबरसुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में नदारद रहे उनके दोनों बेटे
सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार, 16 नवंबर को विधि विधान के साथ हुआ पर उनके दोनों बेटे इस मौके पर नदारद रहे,
पढ़ें पूरी खबरसमोसे में आलूओं के साथ निकली मरी हुई छिपकली, खाकर युवक की सेहत बिगड़ी
हापुड़ जिले के पिलखुवा में समोसे में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है जिसे खाने के बाद एक युवक की हालत खराब हो गई,
पढे़ं पूरी खबर हरक्यूलिस का उपयोग, थाईलैंड-नॉर्वे के विशेषज्ञ से संपर्क...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है,
पढ़ें पूरी खबरभारत ने इजराइल-हमास युद्ध को कम करने का आह्वान किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्षों को मानवीय कानून का पालन करना जारी रखना चाहिए और नागरिक हताहतों से बचना चाहिए,
पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान के आतंकियों को सेना ने कुलगाम में घेरा, अब मौत 'कंफर्म'
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। समनू नेहामा क्षेत्र में सेना ने आतंकियों को घेर लिया है। सेना की जाल में फंसे आतंकियों की संख्या 2 बताई जा रही है,
पढे़ं पूरी खबरMP Election: प्रचार में जय-वीरू, अमिताभ और असरानी से लेकर राम
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के हाई वोल्टेज प्रचार के बीच मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में विभिन्न दलों के नेताओं ने पिछले दिनों बॉलीवुड फिल्मों और महाकाव्य ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के विभिन्न लोकप्रिय पात्रों का कई बार जिक्र किया,
पढ़ें पूरी खबरबंगाल की खाड़ी पर तबाही मचाएगा एक और चक्रवात
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार को दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है,
पढ़ें पूरी खबर राजस्थान में राहुल गांधी ने बोला भाजपा पर हमला
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। यहां 25 नंवबर को वोटिंग होना है। इसी के साथ कांग्रेस-भाजपा के बीच हमले तेज हो गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरअल-शिफा अस्पताल में इजरायल डिफेंस फोर्स ने क्यों ली तलाशी, क्या मिला अंदर ?
इजराइल ने अस्पताल के नीचे मौजूद सुरंग नेटवर्क में कमांड सेंटर होने का आरोप लगाया है,
पढ़ें पूरी खबरनिर्भय मिसाइल की ताकत से घबराएंगे चीन-पाक
जानकारों का कहना है कि एलएसी के पास कम दूरी की प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल और निर्भय मिसाइल के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती एक मजबूत रणनीति के रूप में काम करेगी,
पढ़ें पूरी खबर सुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में नहीं आ रहे दोनों बेटे
सहारा इंडिया के चेयरपर्सन सुब्रत रॉय की अंतिम यात्रा लखनऊ के सहारा शहर से शुरू हो गई है, उनके अंतिम संस्कार में उनके दोनों बेटे नहीं आ रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर Chhath 2023: छठ में गायब होगा यमुना से झाग
दिल्ली के यमुना घाटों में छठ पर्व से पूर्व नदी में सफेद जहरीला झाग निकलने से बीजेपी और 'आप' आमने सामने हैं। इस पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने अगले एक दो दिन में यमुना से झाग साफ करवाने वादा किया है,
पढ़ें पूरी खबर मिलिए, पीएम मोदी के युवा मित्रों से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने 'युवा दोस्तों' के साथ मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया। और लिखा कि मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल! पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया। उन्हें अपने बगल में खड़े एक लड़के और लड़की के साथ चंचल मुद्रा में देखा गया। अपने और बच्चों के माथे पर सिक्का लगाया और कान पकड़ कर मुंडी हिलाई और उसके साथ मस्ती करने लगे।
पूरी खबर पढ़ेंराजस्थान के लिए आया BJP 'संकल्प पत्र'
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपना 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सतीश पूनिया, अरुण सिंह एवं केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वादों का घोषणापत्र लोगों के सामने रखा। घोषणा पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्डा ने राजस्थान के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गईं योजनाओं का जिक्र किया और भष्ट्राचार, कानून-व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा।
पूरी खबर पढ़ेंटनल में फंसे 40 श्रमिकों को निकालेगा 'बाहुबली
उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए दिल्ली से भारी ऑगर मशीन वहां पहुंचा दी गई हैं। ये ऑगर मशीन मलबे में खुदाई करेगी। इस ऑगर मशीन का वजन करीब 25 टन है। यह मशीन एक घंटे में चार-पांच मीटर तक मलबे को भेद सकती है। सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से में बीते 80 घंटों से मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग में मंगलवार रात हुए ताजा भूस्खलन की वजह से ड्रिलिंग को रोकना पड़ा था। इसके बाद ड्रिलिंग के लिए स्थापित की गई ऑगर मशीन भी खराब हो गई थी जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। बचाव कार्य तेज चलाने के लिए ऑगर ड्रिलिंग मशीन को दो हिस्सों में दिल्ली से भारतीय वायुसेना के हरक्यूलिस विमानों से चिन्यालीसौड़ हवाईअडडे पहुंचा दिया गया।
पूरी खबर पढ़ेंफैंस से बदसलूकी पर नाना पाटेकर ने दी सफाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर को सिनेमाघर के दिग्गज कलाकारों में से माना जाता है। अक्सर वो अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में कल से एक्टर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद एक्टर को खूब आलोचनाओं के सामना करना पड़ रहा है। अब कुछ ही देर पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस वीडियो पर अपनी सफाई दी है।
पूरी खबर पढ़ेंन्यूजक्लिक पर फिर कसा शिकंजा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने न्यूजक्लिक आतंकी मामले में अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है। नेविल रॉय सिंघम (Neville Roy Singham) का नाम सबसे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में सामने आया था। जिसमें आरोप लगाया गया कि अमेरिकी करोड़पति दुनिया भर में चीन के प्रोपगेंडा के प्रसार में शामिल था। फेडरल एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से चीन में सिंघम को समन भेजा है।
पूरी खबर पढ़ें