एक्सप्लेनर्स

Explained: निर्भय मिसाइल की ताकत से घबराएंगे चीन-पाक, जानिए क्यों दुश्मनों पडे़गा भारी पड़ेगा ये अस्त्र

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 16, 2023, 03:53 PM IST

जानकारों का कहना है कि एलएसी के पास कम दूरी की प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल और निर्भय मिसाइल के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती एक मजबूत रणनीति के रूप में काम करेगी।

Image

निर्भय मिसाइल

Photo : PTI

Nirbhay Missile: चीन, भारत के सामने पश्चिमी थिएटर कमांड में सटीक-हमला करने वाली पारंपरिक मिसाइलें तैनात कर रहा है, जिसमें KD-63 हवा से जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइल और KD-10 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल शामिल हैं। सैन्य जानकारों का कहना है कि जिस तरह से पीएलए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी तैयारियों को तेज करने में जुटा है, ऐसे में भारतीय सेना को भी इसका मुकाबला करने के लिए रणनीतिक उपाय करने की जरूरत है। जानकारों का कहना है कि एलएसी के पास कम दूरी की प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल और निर्भय मिसाइल के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती एक मजबूत रणनीति के रूप में काम करेगी।

पहली स्वदेशी क्रूज मिसाइल

निर्भय (Nirbhay) भारत की पहली स्वदेशी क्रूज मिसाइल है। दिखने में यह यूएस टॉमहॉक और रूसी SS-N-27 मिसाइलों की तरह है। निर्भय एक जमीन से लॉन्च होने वाली मिसाइल है, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक पनडुब्बियों पर भी इसकी तैनाती हो सकती है। कुछ शुरुआती मुश्किलों के बाद निर्भय मिसाइल अस्तित्व में आई। दो साल पहले मिसाइल का स्वदेशी बूस्टर इंजन के साथ सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था, क्योंकि पिछली मिसाइल को उड़ान के आठ मिनट बाद रोकना पड़ा था।

लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) निर्भय को लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल बताता है जो दुश्मन के इलाके में गहराई तक प्रवेश करके टारगेट पर सटीकता से हमला करने में सक्षम है। डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान ने निर्भय के स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए अहम भूमिका निभाई है। डीआरडीओ की वेबसाइट पर कहा गया है, "निर्भय को वर्तमान में एक मोबाइल-आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से लॉन्च किया गया है। मिसाइल को समुद्री और हवाई प्लेटफार्मों से लॉन्च करने के लिए तैयार किया जा रहा है। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिनके पास इस श्रेणी की क्रूज मिसाइलों को डिजाइन और विकसित करने की क्षमता है।"

निर्भय की रेंज 800-1,000 किमी

लॉन्च के समय निर्भय की लंबाई 6 मीटर, व्यास 0.5 मीटर और वजन 1,500-1,600 किलोग्राम था। 450 किलोग्राम पेलोड ले जाने के दौरान इसकी रेंज 800-1,000 किमी है। यह एक भूमि-आधारित मोबाइल लांचर से लैस है और भारी विस्फोटक ले जाता है। हालांकि यह 12 केटी क्षमता वाला एक छोटा परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article