देश

मिलिए, पीएम मोदी के युवा मित्रों से: माथे पर लगाया सिक्का, कान पकड़ हिलाई मुंडी और करने लगे मस्ती, देखें VIDEO

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 16, 2023, 01:14 PM IST

PM Modi Light Moment With Children: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपने 'युवा दोस्तों' के साथ मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए।

Image

बच्चों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Light Moment With Children: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने 'युवा दोस्तों' के साथ मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया। और लिखा कि मेरे युवा दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल! पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया। उन्हें अपने बगल में खड़े एक लड़के और लड़की के साथ चंचल मुद्रा में देखा गया। अपने और बच्चों के माथे पर सिक्का लगाया और कान पकड़ कर मुंडी हिलाई और उसके साथ मस्ती करने लगे।

इस साल की शुरुआत में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। बच्चों ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें पवित्र धागा बांधा। जैसे ही लड़कियों ने राखी बांधी पीएम मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया। उनसे बातचीत की और उनके नाम भी पूछे।

इस मनमोहक पल में जब पीएम मोदी झुककर उसे आशीर्वाद देने के लिए आगे बढ़े तो उनमें से एक लड़की ने उनके गाल पर चूम लिया। जुलाई महीने में दिल्ली में मंडपम में राष्ट्रीय शैक्षिक नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करते हुए बच्चों के साथ लाइव बातचीत की।

पीएम मोदी ने बच्चों से कई सवाल पूछे और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। उन्होंने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! उनकी ऊर्जा और उत्साह मन को उत्साह से भर देते हैं। पीएम मोदी को अक्सर छोटे बच्चों के साथ इस छोटे से खेल का आनंद लेते देखा गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article