देश

पंचतत्व में विलीन हुए सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा, पोते ने दी मुखाग्नि, नहीं आए दोनों बेटे, उमड़ा लोगों का सैलाब

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 16, 2023, 05:52 PM IST

Subrata Roy Funeral: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार, 16 नवंबर को विधि विधान के साथ हुआ, सुब्रत रॉय को उनके 16 वर्षीय पोते ने मुखाग्नि दी।

Image

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का गुरुवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा (Saharasri Subrata Roy Sahara) का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार, 16 नवंबर को विधि विधान के साथ हुआ, इस दौरान फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां यहां पर मौजूद रहीं वहीं सहारा इंडिया परिवार और सहारा समूह से जुड़े भारी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद रहे, सुब्रत रॉय को उनके 16 वर्षीय पोते ने मुखाग्नि दी

लखनऊ में सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा को अंतिम विदाई दी गई गौर हो कि मंगलवार को सहाराश्री ने अंतिम सांस ली थी। इसके बाद लखनऊ के सहारा शहर में लोगों ने पहुंचकर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

वहीं उनके दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए क्या वजह ये तो साफ नहीं है, बताते हैं कि दोनों बेटे विदेश में हैं, सहाराश्री के 16 साल के पोते हिमांक रॉय ने बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया।

वहीं सुब्रत रॉय की पत्‍नी स्वप्ना रॉय 10वीं में पढ़ने वाले पोते हिमांक, भतीजी प्रियंका सरकार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को लखनऊ पहुंची थीं।

जबकि सहाराश्री का पार्थिव शरीर एक चार्टर्ड विमान से लखनऊ लाया गया जहां सहारा शहर में उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा देशभर से लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए लखनऊ पहुंचे हैं।

श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर जाने वालों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप शामिल थे वहीं सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी वहां जाकर शोक व्यक्त किया। यूपी विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और अनुग्रह नारायण सिंह, अम्मार रिज़वी जैसे अन्य कांग्रेस नेता भी आए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल के अलावा स्मिता ठाकरे और बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुधवार को लिखा, ''सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।''

अखिलेश यादव ने राय के निधन पर जताया दुख

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अखिलेश ने मंगलवार को लिखा, ''सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अत्यंत सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ संवेदनशील एवं विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।'' लंबे समय से बीमार सुब्रत रॉय का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article