शहर

समोसे में आलूओं के साथ निकली मरी हुई छिपकली, खाकर युवक की सेहत बिगड़ी, हापुड़ का है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 09:41 PM IST

Poisonous Samosa: हापुड़ जिले के पिलखुवा में समोसे में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है जिसे खाने के बाद एक युवक की हालत खराब हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Poisonous Samosa in Hapur UP: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में उस समय एक मिठाई की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ, जब एक ग्राहक द्वारा खरीदे गये समोसे में मरी हुई छिपकली आलू के साथ निकली, समोसा खाने के दौरान युवक ने जब छिपकली को देखा, तो तमाम उल्टियां करनी शुरू कर दी।

मिठाई की दुकान पर हंगामे की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खाद्य विभाग की टीम को समोसे में छिपकली निकलने की जानकारी दी।

आलूओं के साथ मरी हुई छिपकली उसमें पड़ी हुई थी

जानकारी के अनुसार न्यू आर्य नगर निवासी मनोज ने चंड़ी रोड स्थित पूजा स्वीट्स की दुकान से समोसे घर ले जाने के लिए पैक कराए, मनोज ने बताया कि जब वह समोसा खा रहा था, तभी आलूओं के साथ मरी हुई छिपकली उसमें पड़ी हुई थी, जिसे देखकर उसकी हालत खराब हो गई।

पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी

इसकी शिकायत उसने दुकानदार से की और खाद्य विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, गौरतलब है कि हाल ही में अभी मुल्ला जी बिरयानी वालों की चिकन बिरयानी में भी मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें