
ताजा खबर, Taza Khabar, 16 नवंबर 2023: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, कश्मीर के उरी में घुसपैठ कर रहा आतंकी कमांडर ढेर
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार, 16 नवंबर को विधि विधान के साथ हुआ पर उनके दोनों बेटे इस मौके पर नदारद रहे, सुब्रत रॉय को उनके 16 वर्षीय पोते हिमांक रॉय ने मुखाग्नि दी वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और बांग्लादेश में तट से टकरा सकता है उधर उत्तरकाशी के टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए फिलहाल रेस्क्यू जारी है। गुरुवार (16 नवंबर, 2023) यानी आज इस ऑपरेशन का पांचवां दिन है, मगर कोई भी श्रमिक बाहर नहीं निकाला जा सका है। हालांकि, दोबारा हेवी मशीन (ऑगर) से ड्रिलिंग फिर चालू हुई है, जबकि वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच, सुरंग में फंसे श्रमिक महादेव का मामा से बातचीत का ऑडियो सामने है, जिसमें वह कहते सुनाई दिया, "मैं और सभी साथी सुरक्षित हैं।" वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया उधर फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है वहीं दिल्ली के यमुना घाटों में छठ पर्व से पूर्व नदी में सफेद जहरीला झाग निकलने से बीजेपी और 'आप' आमने सामने हैं, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-- Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue