
आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2023: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 12 साल बाद एशिया कप में दी पटखनी; दुनिया के सबसे विश्वसनीय नेताओं में पीएम मोदी नंबर-1
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 15 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: बांग्लादेश ने सुपर फोर के आखिरी मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 6 रन से हरा दिया। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य था, लेकिन गिल के शानदार 121 रन की पारी के बावजूद पूरी टीम 259 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं दुनिया भर के टॉप नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा फिलहाल बरकरार है। वह फिर से विश्व के सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। यह बात मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के जरिए सामने आई है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...