टेक एंड गैजेट्स

क्या आपके फोन पर भी आया भारत सरकार का Emergency Alert मैसेज, जानें क्या है इसका मतलब?

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 15, 2023, 02:11 PM IST

Indian govt sends severe emergency alert to mobile users: भारत सरकार ने एक बार फिर कई स्मार्टफोन पर टेस्ट फ्लैश भेजकर अपनी आपातकालीन चेतावनी प्रणाली (Emergency Alert System) का परीक्षण किया। यूजर्स ने अपने फोन पर ‘इमरजेंसी अलर्ट: गंभीर’ फ्लैश के साथ एक तेज बीप सुनी होगी और कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या ये मैसेज भारत सरकार ने भेजा है या कोई स्कैम है।

Image

Emergency Alert on Phone

Indian govt sends severe emergency alert to mobile users: भारत सरकार ने एक बार फिर कई स्मार्टफोन पर टेस्ट फ्लैश भेजकर अपनी आपातकालीन चेतावनी प्रणाली (Emergency Alert System) का परीक्षण किया। यूजर्स ने अपने फोन पर ‘इमरजेंसी अलर्ट: गंभीर’ फ्लैश के साथ एक तेज बीप सुनी होगी और कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या ये मैसेज भारत सरकार ने भेजा है या कोई स्कैम है। बता दें कि यूजर्स के मोबाइल पर मैसेज आया है जिसमें लिखा है- यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्‍ट मैसेज है। कृपया इस संदेश को अनदेखा कर दें क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

नहीं है कोई स्कैम, घबराने की जरूरत नहीं

दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यह संदेश टेस्ट पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है। उसी प्रणाली के तहत ये मैसेज भेजे जा रहे हैं।सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है ताकि भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयारी हो सके!

Emergency Alert Severe Message

फोन में तेज आवाज के साथ एक आपातकालीन संदेश मिला जिसमें लिखा था सिवियर फ्लैश।

इमरजेंसी अलर्ट से घबराएं नहीं

इमरजेंसी अलर्ट में अचानक से एक नोटिफिकेशन मोबाइल फोन के स्‍क्रीन पर आता है और यह करीब 30 सेकंड तक डिस्‍प्‍ले होती है। इस मैसेज के आते ही फोन बाइब्रेट होने लगता है। जब तक आप मैसेज पढ़ नहीं लेते, तब तक ऐसा होता रहता है। आपको इसे बंद करने के लिए OK का बटन दबाना होता है। बता दें कि ये मैसेज सरकार की ओर से भेजे जा रहे हैं और इनसे घबराने की बात नहीं है।

अलर्ट सिस्टम का परीक्षण कर रही सरकार

भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) नागरिकों को महत्वपूर्ण और समय के प्रति संवेदनशील संदेश भेजने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का उपयोग करता है। ये संदेश नागरिकों को भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सचेत कर सकते हैं। DoT डेमो अलर्ट भेजकर अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करने के लिए भी सिस्टम का उपयोग कर सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article