क्राइम

कौशांबी में ट्रिपल मर्डर: सोते समय बेटी, दामाद और ससुर की गोली मार कर हत्या, गुस्साए लोगों ने फूंके आधा दर्जन घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 10:54 AM IST

Kaushambi Crime News: गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है।

Image

कौशांबी में ट्रिपल मर्डर के बाद लोगों ने घरों में लगाई आग

Photo : ANI

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, संदीपन घाट क्षेत्र के पंडा चौराहा में गुरुवार की रात सोते समय ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आधा दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया।

हालात बिगड़ते देख पूरे इलाके में भारी पुलिसफोर्स तैनात की गई है। पुलिस हालात को काबू करने के प्रयास में जुटी है। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

जमीन विवाद में मारी गई गोली

जानकारी के मुताबिक, छबिलवा निवासी 62 वर्षीय होरीलाल की जमीन पंडा चौराहा पर है। इस जमीन पर आसपास के कुछ लोगों से उनका विवाद चला आ रहा है। लिहाजा होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा है। होरी लाल के 26 वर्षीय दामाद शिवसागर और 22 वर्षीय बेटी बृजकली निवासी कंकराबाद कोखराज भी झोपड़ी में रहते थे। शिवसागर ने पास में ही किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा था। बहरहाल गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने बंद घरों का लगाई आग

स्वजन को सुबह तब जानकारी हुई जब वह करीब छह बजे वहां पहुंचे। घटना के बाद आस पास घर वालों का घर बंद था। जानकारी होने पर छबिलवा के ग्रामीण भी आ गए। अक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इस संबंध में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर फिलहाल हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का वाजिब कारण पता लग जायेगा। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद का मामला पता चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article