भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आईएसएस से वापस लौटे, यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी यमनी अधिकारियों ने टाल दी है। पहले यह फांसी बुधवार 16 जुलाई को होनी थी। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया है। टाइम्स नाउ को शीर्ष सूत्रों ने बताया कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा टाल दी है। जेट इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी GE ने अपना दूसरा इंजन GE-404 भारत को सौंपा है। यह इंजन हल्के लड़ाकू विमान LCA तेजस मार्क-1 ए में लगेगा। यही नहीं, इस वित्तीय साल के अंत तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (HAL) को जीई से 12 और इंजन मिलने की उम्मीद है। सोनिया गांधी आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा होगी। भारत में एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला की एंट्री हो गई है। कंपनी ने अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 18 जुलाई को एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मोदी मोतिहारी आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां ‘‘आसपास के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोग’’ शामिल होंगे।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आईएसएस से वापस लौटे, यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आईएसएस से वापस लौटे
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए हैं। इस अवसर पर नासा की पूर्व वैज्ञानिक डॉ. मिला मित्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इस मिशन के महत्व और चुनौतियों को रेखांकित किया। मिशन का महत्व बताते हुए मित्रा ने बताया कि एक्सिओम-4 मिशन भारत के लिए इसलिए खास है, क्योंकि यह पहली बार है, जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर गया और वहां 60 प्रयोगों में हिस्सा लिया। इनमें से 7 प्रयोग इसरो ने डिजाइन किए थे, जो सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में किए गए। इन प्रयोगों में मूंग और मेथी जैसी फसलों का अंतरिक्ष में विकास, मानव शरीर पर शून्य गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव, और मानव-कंप्यूटर इंटरफेस का अध्ययन शामिल था। ये प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों, जैसे गगनयान और लंबी अवधि के अंतरिक्ष स्टेशन मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेंगे।
चौथे दिन गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान में बंद
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो लोगों की हत्या
फौजा सिंह ने दुनियाभर में सिख समुदाय को गौरवान्वित किया : भगवंत मान
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कई रिश्तेदार ब्रिटेन और कनाडा सहित विदेशों में रहते हैं इसलिए, उनके यहां पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।’’ वर्ष 1911 में एक किसान परिवार में जन्मे, सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वे 100 वर्ष की आयु में मैराथन पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए।
चीन के मामले पर संसद में चर्चा कराए और जवाब दे सरकार : कांग्रेस
यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
जम्मू कश्मीर के डोडा में एक वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, 17 घायल
सुप्रीम कोर्ट ने AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
भूकंप के झटकों से दहला फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई तीव्रता
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर महसूस किए गए।, जिसका केंद्र पासुक्विन शहर से लगभग 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 27 किलोमीटर की गहराई पर था। यह टेक्टॉनिक भूकंप था, जिसके कारण कुछ और झटके आ सकते हैं, लेकिन इससे बड़ा नुकसान होने की संभावना कम है। इस भूकंप का असर पड़ोसी प्रांतों कागायन, इलोकोस सुर, इसाबेला और अब्रा में भी महसूस किया गया। फिलीपींस में बार-बार भूकंप आते हैं, क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है।
बरेली में 200 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार
फौजा सिंह असाधारण व्यक्ति थे: प्रधानमंत्री मोदी
हैदराबाद में अज्ञात लोगों ने की भाकपा नेता की गोली मारकर हत्या
मुंबई में खुला टेस्ला का पहला शोरूम
दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान
ओवैसी ने मतदाता सूची संशोधन को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
शुभांशु शुक्ला आज कब और कहां करेंगे लैंड?
स्पाइसजेट के दो यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ‘इन्फ्लुएंसर' को पीटा
बाद में उस व्यक्ति की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई।
