दुनिया

शुभांशु शुक्ला आज कब और कहां करेंगे लैंड? जानें ISS में क्या था एक्सिओम-4 मिशन का मकसद

Shubhashu Shukla: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन दल 14 जुलाई को शाम 4:35 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक होने के बाद आज पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार है। दल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे IST पर कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में उतरेगा। एक्सिओम कमांडर पैगी व्हिटसन के नेतृत्व में, यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि इन देशों के अंतरिक्ष यात्री चार दशकों के बाद किसी मानवयुक्त मिशन में भाग ले रहे हैं।

Image

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज ISS से पृथ्वी पर उतरेंगे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shubhashu Shukla: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 Mission) आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक होने के बाद पृथ्वी पर वापस आएंगा। बता दें, चालक दल ने 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार सायं 4:35 बजे आईएसएस से अनडॉक किया था और 15 जुलाई, मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट के निकट प्रशांत महासागर में उतरेगा। Axiom-4 Mission भारत, पोलैंड समेत हंगरी के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि चार दशकों बाद इन देशों के अंतरिक्ष यात्रियों ने किसी मानवयुक्त मिशन में भाग लिया था। मिशन का नेतृत्व अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और Axiom की कमांडर पेगी व्हिटसन कर रही है। बता दें, शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने ISS की यात्रा की है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु अंतरिक्ष में कदम रखने वाले दूसरे भारतीय हैं।

जानें क्या था एक्सिओम-4 मिशन का मकसद

भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में मांसपेशियों और हड्डियों के क्षरण पर अध्ययन किया और लंबे अंतरिक्ष अभियानों के लिए सूक्ष्म शैवाल को पोषण का स्थायी स्रोत मानते हुए उस पर प्रयोग किया। उन्होंने शून्य गुरुत्वाकर्षण में पानी के व्यवहार पर भी प्रयोग किया। पानी की सतह तनाव का उपयोग कर उन्होंने अंतरिक्ष में पानी की गेंद बनाई और मजाक में कहा कि मैं यहां वॉटर बेंडर बन गया हूं। वहीं दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों ने कैंसर रिसर्च, पौधों की वृद्धि, मानव रक्त प्रवाह और मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रयोग किए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article