
Aaj ki Taza Khabar, 15 December 2023: इनकम टैक्स के छापे पर पहली बार बोले धीरज साहू- हिसाब दूंगा, चीन के बीजिंग में बड़ा हादसा; 100 से अधिक घायल
Aaj ki Taza Khabar, 15 December 2023: कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने इनकम टैक्स के छापों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बरामद पैसे उनके फर्म के हैं। इसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वो सभी पैसे का हिसाब देंगे। बता दें कि आज 10वें दिन इनकम टैक्स की रेड खत्म हुई है, जिसमें 351 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। चीन के बीजिंग में बर्फीले मौसम के कारण मेट्रो लाइन पर दो मेट्रो ट्रेनों की टक्कर में गुरुवार को सौ से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हड्डियां टूट गईं। शहर के परिवहन प्राधिकरण ने ये जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा शाम करीब 7 बजे चीन की राजधानी के उत्तर-पश्चिम तक फैली चांगपिंग सबवे लाइन पर हुई। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए आज की अहम खबरें: