ताजा खबर(Taza Khabar) : तिहाड़ में हर सप्ताह दो-दो मंत्रियों से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का धमाकेदार इंटरव्यू, विपक्ष को घेरा
'अगर वह मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़ें, देखता हूं कितने वोट मिलते हैं'
उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गुलाम नबी आजाद कहां से चुनाव लड़ेंगे ये कंफर्म नहीं है, पढ़ें पूरी खबरAAP लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में करने जा रही 'संकल्प सभा', मांगेगी लोगों का समर्थन
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदनी पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 200 'संकल्प सभा' करने जा रही है जिसके माध्यम से वो लोगों के बीच जाकर केजरीवाल की गिरफ्तारी (Kejriwal Arrest) के खिलाफ लोगों से समर्थन मांगेगी, पढ़ें पूरी खबरचुनाव आयोग ने चुनाव से पहले रिकॉर्ड ₹4,650 करोड़ किए जब्त, 2019 के आंकड़ा छूटा पीछे
लोकसभा चुनाव से पहले इस बार चुनाव आयोग ने 4,650 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की है इनमें 45 प्रतिशत मादक पदार्थ भी हैं, खास बात ये है कि 2019 का आंकड़ा पीछे छूट गया है जबकि अभी चुनाव होने हैं, पढ़ें पूरी खबरतिहाड़ में हर सप्ताह दो-दो मंत्रियों से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, लेंगे रिव्यू मीटिंग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर विराम लगा दिया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि सरकार तो जेल से चल रही है। उन्होंने कहा, अब अरविंद केजरीवाल जेल से ही विभागों की समीक्षा करेंगे और रिव्यू बैठक लेंगे, पढ़ें पूरी खबरउत्तराखंड का वह पहाड़ी इलाका, जहां सबसे पहले पहुंचेगी भारतीय रेल
गंगा भारत की संस्कृति का हिस्सा है। गंगा को मां का दर्जा मिला है। गंगा की यात्रा में हम गंगा के मायके की सैर कर रहे हैं। इस यात्रा में आज आ पहुंचे हैं कर्णप्रयाग। जहां पर पिंडर नदी और अकलनंदा का संगम होता है। चलिए जानते हैं कर्णप्रयाग के बारे में, पढ़ें पूरी खबररामनवमी पर अयोध्या में खास तैयारी, 19 घंटे तक होंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसकी पूरी तैयारी की गई है। रामनवमी के दिन श्रद्धालु 11 बजे रात तक श्री रामलला मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया गया है, पढ़ें पूरी खबर'खास इंटरव्यू' में पीएम मोदी ने वादे पूरे करने की दोहराई 'गारंटी', कहा-'प्राण जाए पर वचन न जाए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। एक खास इंटरव्यू में ANI से बात करते हुए, प्रधान मंत्री (PM Modi) ने कहा कि राजनेताओं को लोगों के सामने दिए गए बयानों का स्वामित्व ( Ownership of The Statements) लेने की जरूरत है, पढ़ें पूरी खबरलोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का धमाकेदार इंटरव्यू, विपक्ष को घेरा
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले एक इंटरव्यू में सभी मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने मोदी3.0 के विजन से लेकर विपक्ष के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है, पढ़ें पूरी खबर'बस 2 मिनट का ईंधन बचा...' जब अयोध्या से दिल्ली आ रही फ्लाइट के यात्रियों की हलक में अटकी जान
3 अप्रैल को अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई जिसे फिर चंडीगढ़ ले जाकर लैंड कराया गया, पढ़ें पूरी खबरकमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, PA के खिलाफ आपत्तिजनक Video वायरल करने का आरोप
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पुलिस पहुंची है बताया जा रहा है कि कमलनाथ के पीए के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी शाहू ने शिकायत की है जिसकी जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची, पढ़ें पूरी खबरमहाराष्ट्र के जालना में पिता की क्रूरता, अपने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है, पढें पूरी खबरशाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक रहेगी जारी- सुप्रीम कोर्ट
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक फिलहाल जारी रहेग। सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक बढ़ाई। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दायर करने को कहा।मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शिकारपुर स्थित निजी निवास पर पुलिस पहुंची है। बता दें, कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने उससे पूछताछ की है।केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। केजरीवाल फिलहा चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाएंगे। कोर्ट ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी करते हुए उसे 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी ने वायनाड में किया रोड शो
रोहिणी आचार्य के पहले हम से लड़ लें वाले बयान पर चिराग का पलटवार
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रोहिणी आचार्य के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें रोहिणी ने कहा था कि पापा की तबीयत खराब है, ये लोग पहले हम से लड़ लें। चिराग पासवान ने कहा, चार जून को देख लेंगे। चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक भाषा का उपयोग करेंगे, एनडीए को राजनीतिक मोर्चे पर उतना ही फायदा पहुंचेगा। आज तक इन लोगों ने जितना ज्यादा प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है।पापा की तबीयत खराब है, पहले बेटा-बेटी से लड़ लें : रोहिणी आचार्य
बिहार की सारण लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि पापा (लालू प्रसाद) की अभी तबीयत खराब है, पहले उनके बेटा-बेटी से लड़ लें। उन्होंने पटना से अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के नाम से ही वे लोग थरथर कापते हैं। यदि लालू प्रसाद एक दिन निकल गए तो सबका डब्बा गुल हो जाएगा। उनलोगों को बस मौका चाहिए हम लोगों पर बोलने का और वो लोग उसी की तलाश में रहते हैं।चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने की राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच
घायल जगन मोहन रेड्डी ने फिर शुरू किया चुनाव प्रचार
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को एनटीआर जिले के केसरपल्ले से चुनाव प्रचार के लिए अपनी बस यात्रा फिर से शुरू की। रेड्डी पर पत्थर से हमला किये जाने के बाद बस यात्रा को रोक दिया गया था। घटना के एक दिन बाद फिर से यात्रा की शुरुआत हुई।अरविंद केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबरयह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव- PM मोदी
यूपी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, 17 घायल
मुजफ्फरनगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जानसठ थाना क्षेत्र के तालदा गांव में रविवार को हुई। तब मजदूर घर के अंदर काम कर रहे थे। फंसे हुए सभी 19 मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया, बाकी 17 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में नई जानकारी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान के घर फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों आरोपियों ने बांद्रा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी थी। वहीं एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया गया है ये हमला लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने करवाया है। यहां पढ़ें पूरी खबररांची में पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत
झारखंड के रांची जिले में सोमवार की सुबह सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद एक पिकअप वैन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी, जिससे उसमें (वैन में) सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रातुचट्टी इलाके में हुआ।भारत-म्यांमा सीमा के पास 30 लाख रुपये की हेरोइन जब्त
मिजोरम के चंपई जिले में 30.10 लाख रुपये की हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, असम राइफल्स ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के सहयोग से रविवार को भारत-म्यांमा सीमा के निकट जोटे गांव में एक अभियान चलाया और 43 ग्राम हेरोइन जब्त की।श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह मामले में आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह मामले को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा।कांगो में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत, करीब 60 लोग लापता
दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए।अफगानिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 33 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ के कारण तीन दिन में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के लिए तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने रविवार को बताया कि राजधानी काबुल और कई प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गयी है।दिल्ली में कैब चालक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली में कथित तौर पर रोडरेज की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई जब कैब चालक ने अंगूरी बाग की लाल बत्ती पार की और उसकी गाड़ी एक ई-रिक्शा से आगे निकल गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में, हमें पता चला कि एक कैब चालक और एक ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हो गयी। इस बीच, दो युवक एक स्कूटर पर वहां पहुंचे और उनमें से एक ने कैब चालक को गोली मार दी।ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता अमेरिका : राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है। ईरान द्वारा इज़राइल पर हमला करने के एक दिन बाद रविवार को सीएनएन के स्टेट ऑफ द यूनियन समाचार कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कई बार कहा है, हम क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहते हैं। हम ईरान के साथ युद्ध में उलझना नहीं चाहते हैं।आंध्र प्रदेश: अनंतपुर शहर के गुट्टी रोड पर एक गोदाम में लगी भीषण आग
बीजेपी का घोषणापत्र जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ भी नहीं लाता: उमर अब्दुल्ला
इंडोनेशिया के सुलावेसी में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले में चार घर भूस्खलन में दब गए। शनिवार की आधी रात से लगातार हुई भारी बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। मुहारी ने कहा कि बचावकर्मी अभी भी पहाड़ी दक्षिण मकाले गांव में एक लापता ग्रामीण की तलाश कर रहे हैं।CM केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। वहीं भगवंत मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी करेंगे।होटल में रंगरलियां मनाना 2 युवकों को पड़ा भारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 3 युवतियों ने मिलकर रूम में कैमरा लगाकर 2 युवकों की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद युवतियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 30 लाख की डिमांड की। अब ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों युवकों ने युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यहां पढ़ें पूरी खबरPM मोदी आज तिरुवनंतपुरम में दो सार्वजनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर रहेंगे, जहां, आलातुर, अत्तिंगल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगरतला पहुंचे हुए हैं। जहां, कल एक जनसभा को संबोधित करेंगे।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सात नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। यह गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुईं हैं जब 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है।कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए तैनात किए पर्यवेक्षक
ओडिशा : हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान झड़प में पांच लोग घायल
ओडिशा के बालासोर जिले में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पास के गनीपुर गांव में हुई इस झड़प के कारण रेमुना इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इस हिंसा में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।G-7 ने इजराइल पर ईरान के हमले से अनियंत्रित क्षेत्रीय तनाव भड़कने की आशंका जताई
जी-7 देशों के नेताओं ने इजराइल के खिलाफ ईरान के सीधे और अप्रत्याशित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इस घटनाक्रम के कारण क्षेत्र में अनियंत्रित तनाव बढ़ने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इन हमलों के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक बुलाने का फैसला किया है ताकि इस मामले पर चर्चा की जा सके। ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं। ईरान ने कहा कि उसने यह हमला सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल हुए हमले के जवाब में किया।‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को एफसीआरए पंजीकरण नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ
UP में 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवारों के नामांकन वैध
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, शोक की लहर
CBI के 6 अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने कोर्ट में कथित गलत तथ्य पर शिकायत दर्ज करने का दिया आदेश
© 2026 Times Horizon Private Limited
