आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 15 अप्रैल 2023: मारा गया अतीक अहमद
मारा गया अतीक अहमद
प्रयागराज में शनिवार रात तीन लोगों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है।आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: HDFC Bank Q4 Results
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- एचडीएफसी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12,594.47 करोड़ रुपये रहा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा
यूपी के शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गिरकर गर्रा नदी में गिर जाने से एक दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक 20 लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: गुजरात में AAP को BJP ने फिर दिया बड़ा झटका
फरवरी 2021 में सूरत नगर निगम चुनाव में, AAP ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और 120 सदस्यीय निकाय में 27 सीटें जीतकर विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी थी। बीजेपी ने 93 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम रही थी। हालांकि बाद में आप के कई पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: सचिन पायलट मानने को तैयार नहीं
जस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत पर उतरे सचिन पायलट पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पशोपेश में है। पायलट को मनाने की कोशिश जारी है। उन्हें केंद्र में बड़े पद का ऑफर दिया जा रहा है लेकिन वह राजस्थान छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: TV अभिनेता की गाड़ी में अचानक लगी आग
फिल्म एवं टीवी अभिनेता के के गोस्वामी से जुड़ी एक खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि गोस्वामी की कार में अचानक से आग लग गई ये घटना मुंबई के गोरेगांव में सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: अमेरिका का B1 Bomber भारतीय वायुसेना संग
पहली बार अमेरिकी वायु सेना के दो बी1 भारी बमवर्षक जेट भारत-अमेरिका मेगा हवाई अभ्यास का हिस्सा ले रहे हैं। तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बीच सोमवार को हवाई अभ्यास शुरू हुआ। कलाईकुंडा से शुरू हुए अभ्यास 'कोप इंडिया' में अमेरिकी प्लेटफॉर्म में F-15E फाइटर जेट्स, C-130 और C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का बेड़ा भी शामिल होगा। इस हवाई अभ्यास का सबसे बड़ा आकर्षण होगा बी1 बॉम्बर जो अपनी ताकत से किसी भी दुश्मन को दहलाने की कूवत रखता है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, कोलार से सिद्धारमैया को टिकट नहीं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: केजरीवाल का सीबीआई- ईडी पर निशाना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नई शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने 16 अप्रैल को बुलाया है। लेकिन उससे ठीक पहले मनीष सिसोदिया के 14 फोन का हवाला देते हुए उन्होंने सीबीआई के साथ साथ ईडी को भी घेरा है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: चोकसी को भारत लाना संभव नहीं
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा के हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। नेचर आइल न्यूज के मुतबिक मेहुल चोकसी ने अपने साथ अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार या सजा की आशंका भी जताई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: संजय राउत का पीएम पर निशाना
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर एक बार पिर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे विजय माल्या को विदेश से वापस नहीं ला सकते तो फिर काला धन कैसे वापस लाएंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: सुरक्षित हैं जापान के पीएम
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्मॉग बम से हमला किया गया। वे बाल-बाल बच गए। उन्हें सुरक्षित बचाकर निकाल लिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: जापानी पीएम की रैली में धमाका
जापान के पीएम फुमियो किशिदा की रैली में किसी ने स्मोक बम से निशाना साधा। हालांकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: कोविड केस में उछाल
देश में बीते 24 घंटोंं में 10,753 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,720 पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: लखनऊ के बिल्डर का आया नाम
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल मर्डर से ठीक पहले लखनऊ के एक बिल्डर ने वित्तीय मदद की थी। उस रकम को लेने के लिए खुद अतीक का बेटा असद लखनऊ गया था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: महाराष्ट्र में हादसा
हादसा रायगढ़ के खपोली में हुआ। इसमें सात लोगों की मौत हुई है, तो वहीं 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: शराब घोटाले की आंच
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटोले में पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने पेश होना है। आइए जानते हैं शराब घोटोल में अरविंद केजरीवाल का नाम क्यों आया? जांच एजेंसी ने उन्हें समन क्यों भेजा? सीबीआई के खिलाफ ऐसे क्या पुख्ता सबूत हैं और 16 अप्रैल को सीबीआई के अधिकारी केजरीवाल से क्या-क्या सवाल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: असद पर अशरफ बोला
अतीक अहमद के बेटे असद के शव को प्रयागराज स्थित कसारी मसारी में दफनाया जाएगा। उससे पहले उसके चाचा ने कहा कि जो अल्लाह की चीज थी उसे अल्लाह ने वापस ले लिया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: ब्राजील में चार की मौत
ब्राजील में बच्चों के शेल्टर होम में लगी भीषण आग में 4 लोगों की मौत हो गई।आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: असद की बॉडी सौंपी गई
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम की बॉडी रिश्तेदारों को सौंपी गई। असद को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: टिकटॉक के विरोध में अमेरिकी सांसद
अमेरिकी के मोंटाना राज्य के सांसदों ने टिकटॉक ऐप पर पूर्ण तौर पर बैन लगाने के लिए वोटिंग की है।आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: बी आर बोम्मई दाखिल करेंगे नामांकन
कर्नाटक के सीएम बासव राज बोम्मई अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान होना है।आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023 LIVE: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट की खाई में बस गिर गई।प्लेन से उठाकर अभिजीत दिपके को कहां ले गई दिल्ली पुलिस? क्यों किया सौरभ दास और आशुतोष रांका से अलग
UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़- परमाणु धमकी की आड़ में नहीं चलेगा आतंकवाद
CJP Protest: प्लेन-ट्रेन, बस से लेकर सड़क तक हिरासत में लिए जा रहे प्रदर्शनकारी, 500 से अधिक डिटेन
डिटेन होते ही पुलिस से क्या बोले अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने क्या दिया जवाब? देखिए वीडियो
‘देश में लगाया गया काला आपातकाल’ जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
© 2026 Times Horizon Private Limited
