Asad Ahmed Last Rites: अतीक अहमद के बेटे के शव को झांसी से प्रयागराज लाया जा चुका है जहां उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा। उसकी मौत पर अतीक अहमद चुप है। लेकिन उसके चाचा अशरफ ने कहा कि अल्लाह की चीज है और उसे अल्लाह ने वापस ले लिया। अब इससे अधिक वो क्या बोलें। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार (13 अप्रैल) को एनकाउंटर किया था. दोनों को दफनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच अपने बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक अहमद ने कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर शनिवार (15 अप्रैल) को सुनवाई होगी। 13 अप्रैल को जब झांसी में एनकाउंटर हुआ उस वक्त प्रयागराज के सीजेएम अदालत में अतीक अहमद और उसका भाई दोनों उमेश पाल मर्डर केस में अपने पक्ष में दलील दे रहे थे। यूपी पुलिस ने कुछ और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी जिसके बाद अदालत ने पांत दिन की रिमांड दे दी। रिमांड कॉपी से पता चला है कि अतीक ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। मसलन वो उमेश पाल के मारे जाने की साजिश का हिस्सेदार है, उसके पाकिस्तान के आईएसआई से संबंध भी है। पंजाब में ड्रोन के जरिए जो हथियार गिराए जाते थे उससे वास्ता था।
देश
असद के सुपुर्द-ए- खाक से पहले बोला अशरफ, अल्लाह की चीज थी उसने वापस ले लिया
- Authored by: ललित राय
- Updated Apr 15, 2023, 06:55 AM IST
Asad Ahmed Last Rites: अतीक अहमद के बेटे असद के शव को प्रयागराज स्थित कसारी मसारी में दफनाया जाएगा। उससे पहले उसके चाचा ने कहा कि जो अल्लाह की चीज थी उसे अल्लाह ने वापस ले लिया।
KEY HIGHLIGHTS
- कसारी मसारी में सुपुर्द-ए- खाक होगा असद
- अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था
- झांसी में एनकाउंटर में मारा गया था
