मुंबई

Actor Car Fire: फिल्म और TV अभिनेता के के गोस्वामी की गाड़ी में अचानक लगी आग-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2023, 03:46 PM IST

फिल्म एवं टीवी अभिनेता के के गोस्वामी से जुड़ी एक खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि गोस्वामी की कार में अचानक से आग लग गई ये घटना मुंबई के गोरेगांव में सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है।

मुंबई के गोरेगांव में फिल्म एवं टीवी अभिनेता के के गोस्वामी की गाड़ी में अचानक आग लग गई, सिटी सेंटर के सामने ये हादसा तब हुआ जब केके गोश्वामी का 21 साल का लड़का उनकी कार लेकर अपने घर ओशिवारा से फिल्मिस्तान के पास अपने कॉलेज जा रहा था,तभी एसवी रोड सिटी सेंटर के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई।

हालांकि गाड़ी में मौजूद नवदीप को किसी तरह कि हानि नहीं पहुंची,मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया,आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है।

केके गोश्वामी ने कई टीवी सीरियल सीआईडी,विकराल गबराल,गुटुर्गु,के साथ साथ हिंदी फिल्मों भूत अंकल ,पप्पू पास हो गया,राम सिंह चार्ली में अभिनय किया है, फिलहाल के के गोस्वामी शूटिंग के सिलसिले में सोनभद्र में है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article