Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रायगढ़ एसपी ने बताया, यह हादसा खपोली इलाके में हुआ। बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी मृतकों की भी पहचान नहीं हो पाई है।
