
Taza Khabar 13 Nov 2023 : कब तक सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे मजदूरों को निकाला जाएगा बाहर, एक के बाद एक ब्रिटेन सरकार के बदल गए कई मंत्री
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: कैश-फॉर-क्वेरी विवाद के बीच, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर (नादिया उत्तर) का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है, जो उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त किया जिन्होंने पुलिस पर फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत अधिक नरमी बरतने का आरोप लगाया था। सुएला की बर्खास्तगी की वजह उनका फलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों से जुड़ा बयान माना जा रहा है उधर हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में सोमवार को एक बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग इमारत के भूतल में लगी जहां रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे थे वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के जरिए टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ है। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है उधर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ मुंगेली में भाजपा की रैली में दावा किया कि खुद सीएम भूपेश बघेल खुद अपनी सीट हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है, आज की ताजा खबर का हर अपडेट यहां पढ़ें-