दुनिया

US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक आई सामने, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने चलाई गोली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2023, 08:34 PM IST

Joe Biden Granddaughter Security Breach: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को गोली चलानी पड़ी है।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है

Joe Biden Granddaughter Naomi Biden Security Breach:अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, वॉशिंगटन में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने 3 लोगों पर गोली चलाई है बताते हैं कि तीन अज्ञात लोगों ने बाइडेन की पोती की गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जो बाइडेन की पोती जिसका नाम नाओमी है वो एसयूवी गाड़ी में बैठी थीं, इस दौरान कुछ लोगों ने इसे तोड़ने की कोशिश की तो इनपर सीक्रेट सर्विस एजेंट के लोगों ने गोली चलाई।

उनकी एसयूवी कार एक जगह पार्क थी

नाओमी जॉर्जटाउन में ही थीं उसके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे, उनकी एसयूवी कार एक जगह पार्क थी, जहां कुछ लोगों ने उनकी एसयूवी की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत ही अलर्ट मोड में आ गए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी गौर हो कि नाओमी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है फिर उन्होंने कोलंबिया लॉ स्कूल से लॉ की पढ़ाई की है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article