गाजियाबाद

Ghaziabad Fire Video: गाजियाबाद के आदित्य मॉल में लगी आग से मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 12:30 AM IST

Aditya Mall Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई, ये हादसा आदित्य मॉल में हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल दिया

Image

प्रतीकात्मक फोटो

इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया। मॉल में मल्टीप्लेक्स के पास वाली सॉफ्ट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद मॉल के बड़े हिस्से में धुआं फैल गया। अंदर से सुरक्षाकर्मियों ने सभी को बाहर निकाला और फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई।

मौके पर दमकल की दो गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मॉल में काफी भीड़ थी और लोग खरीदारी कर रहे थे। गनीमत यह रही कि जिस तरफ आग लगी वह मल्टीप्लेक्स की तरफ का इलाका था।

आग लगने का कारण मॉल की सॉफ्ट में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। मॉल प्रबंधन का कहना है आग को बुझा दिया गया है। फायर अधिकारियों का कहना है कि आग को तो बुझा दिया गया है, लेकिन अभी भी मॉल के एक बड़े हिस्से में धुंआ भरा हुआ है। अंदर से सभी को बाहर निकाला गया है और अंदर एंट्री बंद कर दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article