राजस्थान के बाड़मेर धोरीमना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 68 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है यहां एक ट्रेलर व कर की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ये सभी एक ही परिवार के थे जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को महाराष्ट्र निवासी परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर जैसलमेर घूमने जा रहा था।
इस दौरान नेशनल हाईवे 68 पर सुरते की बेरी गांव के पास गोलाई में एक कार पहले आगे निकल गई और दूसरी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भीड़ गई हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे से उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
धोरीमना पुलिस के मुताबिक आमने-सामने की टक्कर में मरने वालों की पहचान 45 साल के धनराज , 5 साल की स्वरांजलि , 5 साल के प्रशांत , 1 साल की भाग्य लक्ष्मी और 26 साल की गायत्री के रूप में हुई है वहीं सोनवरो नाम का शख्स गंभीर रूप घायल है, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
