इलेक्शन

MP Election : 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है', गुना में कांग्रेस पर फायर हुए अमित शाह

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2023, 05:14 PM IST

amit shah mp election rally: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुना जिले के चाचोड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें वो कांग्रेस पर जमकर बरसे।

Image

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रदेश में लागातार दौरा हो रहा है

मध्य प्रदेश के चुनावी समर में सभी पार्टियां अपना जोर लगा रही हैं इसी क्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुना जिले के चाचोड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है, यह देश का कभी भला नहीं कर सकती।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, '...आप 3 दिसंबर को बीजेपी की सरकार बनाएं, बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार आपको निःशुल्क भगवान राम लला के दर्शन कराने में मदद करेगी' ..कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है...'

उन्होंने आगे कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि आने वाले 5 साल के लिए मध्य प्रदेश को करप्शन नाथ की सरकार चाहिए या विकास करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए।

I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना

इससे पहले अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में एक और जनसभा को संबोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस मध्य प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकते। अमित शाह ने आगे कहा 'वे (कांग्रेस) पांच गारंटी लेकर आए हैं। उनकी अपनी गारंटी नहीं है। पीएम मोदी ने नौ साल में जो कहा वो किया, 10 साल तक केंद्र में यूपीए सरकार रही। मध्य प्रदेश को कितना पैसा दिया?'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article