
अगर अभी हुए लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी? जानिए, कौन कितना दमदार, कई राज्य लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना
देश का विश्वास फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि "टाइम्स नाऊ नवभारत" और "ईटीजी" का ताजा ओपीनियन पोल (ETG Opinion Poll) कह रहा है। बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को हिंदी टीवी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत पर ऑन एयर किए गए इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) नतीजों में सबसे आगे रहेगा वहीं लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान एक बड़ी घटना हुई। कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। संसद की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है। इस घटना के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कूदने वाला एक व्यक्ति स्पीकर की कुर्सी की तरफ बढ़ रहा था। एक लड़का नारेबाजी कर रहा था। संसद भवन के बाहर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं विष्णु साय बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, ली शपथ, उधर भाजपा नेता मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने यादव को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई वहीं महादेव एप स्कैम का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार हुआ है। इंटरपोल की नोटिस पर दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इंटरपोल ने रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था उधर बिहार में सर्दी ने अपना कहर डाहना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है, आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें