आज की ताजा खबर, 11 दिसंबर, 2022: पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 11, 2022, 11:45 PM IST

आज की ताजा खबर 11 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: जम्मू कश्मीर प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में सभी परिवारों का एक प्रामाणिक ‘डेटाबेस’ बनाने की योजना बना रहा है। इसमें शामिल किये गये प्रत्येक परिवार का एक अनूठा ‘कोड’ होगा और इस कदम का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के चयन को आसान बनाना है।

आज की ताजा खबर 11 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा के धारगल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में बीएसएफ के जवानों ने रविवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो एके-47 राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

aaj ki taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

अब ड्रैगन की हर चाल पर भारत की रहेगी नजर, पूर्वी लद्दाख-सिक्किम से सटे चीन की सीमा पर ड्रोन तैनात

चीन (China) से लगती सीमा पर भारत ने ड्रैगन की हर चाल पर नजर रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) और सिक्किम (Sikkim) से लगी सीमा पर अब ड्रोन को तैनात कर दिया है। ड्रोन के सहारे भारत अब चीन की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

Twitter Down: दुनिया भर में ट्विटर डाउन, यूजर्स बोले नहीं हो रहा पेज लोड

भारत सहित दुनिया भर में कई यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की शिकायत की। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म कई यूजर्स के लिए पेज लोड नहीं कर रहा है, स्क्रीन के संकेत के साथ 'कुछ गलत हो गया है। पुनः लोड करने का प्रयास करें', हर बार पेज को रिफ्रेश (page is being refreshed) किया जा रहा है ऐसा दिख रहा था। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed