बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। पठान का पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) कल रिलीज होने वाला है। गाने के रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। दीपिका गोल्डन बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब शाहरुख खान ने फर्स्ट लुक शेयर किया है। सुपरस्टार का फर्स्ट लुक देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके फर्स्ट लुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।
पोस्टर में शाहरुख खान आइवरी वाइट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। शर्ट के बटन खुले हुए और अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख समंदर के बीचो-बीच याट में खड़े नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है।
शाहरुख का न्यू लुक देख फैंस हुए हैरान
शाहरुख ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, वो जहाज... वो खूबसूरती... और बेशर्म रंग। कल 11 बजे रिलीज होगा। शाहरुख का लुक देखकर यूजर्स कहते हैं कि लगता नहीं हो वो 57 साल के हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, शाहरुख खान को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, इस आदमी की उम्र पता नहीं चल रहा है। शाहरुख खान बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं। बेशर्म रंग गाने की कई फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। ये इस साल का सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग होने वाला है।
शाहरुख और दीपिका की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट साबित हुई है। दोनों ने साथ में 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया था। पठान में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आंनद ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।
