प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (11 दिसंबर, 2022) को महाराष्ट्र के नागपुर में ढोल बजाया। प्रस्तावित कार्यक्रम के बीच वहां पारंपरिक वेश-भूषा में बड़े ढोल लिए कुछ युवक थे, जिनमें से एक के बगल में पीएम खड़े होकर ढोल बजाते नजर आए।
पीएम के इस अंदाज से जुड़ी 12 सेकेंड की क्लिप समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई, जिस पर सोशल मीडिया ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।@nitin_thakur001 ने लिखा- हमारे पीएम कांग्रेसियों की बैंड बजाते (परास्त करने के संदर्भ में) हुए। @MDSUFYNkHAN ने कहा- ऐसा लगा रहा है कि पीएम मोदी ने इस दौरान आनंद लिया।
देखें, पीएम के ढोल बजाने पर लोगों ने कैसे किया रिएक्ट?
@K_SHASHAN_K ने तारीफ करते हुए लिखा, "चचा, आप ने तो गर्दा मचा दिया।" @DDhenier ने ट्वीट किया कि हम चाहते हैं यह व्यक्ति (पीएम मोदी) ब्रिटेन के पीएम बनें। @Ragini_Singhdeo ने कमेंट किया- देखिए, पीएम की उम्र 70 साल से अधिक है। फिर भी उनका एनर्जी लेवल कमाल का है।
दरअसल, प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें नागपुर-शिर्डी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन, नागपुर मेट्रो का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित करना, नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखना, एम्स नागपुर देश को समर्पित करना, नागपुर-बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना, नागपुर रेलवे स्टेशन और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास करना शामिल था।
