दुनिया

FIFA 2022: इस्लामी मुल्क मोरक्को की जीत के बाद दंगों की आग में जल उठा France-सामने आए वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 11, 2022, 07:36 PM IST

FIFA वर्ल्ड कप 2022 में इस्लामी मुल्क की जीत के बाद फ्रांस के कई हिस्सों में दंगो की खबर है, साथ में गोलीबारी-पत्थरबाजी के साथ पुलिस को भी पीटने के समाचार सामने आए हैं।

Image

फ्रांस में मोरक्को की जीत के बाद हो रहे दंगे

KEY HIGHLIGHTS

  1. मोरक्को पहला अरब और अफ्रीकन देश जिसने FIFA सेमीफाइनल में जगह बनाई
  2. मोरक्को की इस जीत के बाद फ्रांस में दंगों की खबर सामने आई है
  3. पेरिस में दंगों के दौरान मोरक्को समर्थकों ने पुलिस पर हमले भी किए हैं

Riots broke out in France: कतर (Qatar) में आयोजित किए गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया है, मोरक्को की इस जीत के बाद फ्रांस में हालात खराब हो गई है, वहां तमाम स्थानों पर दंगों की खबर सामने आई है, फ्रांस के अहम शहर लिली, चैप्स एलिस और एविग्नन के साथ ही राजधानी पेरिस में भी दंगे भड़क गए हैं।

पेरिस में दंगों के दौरान मोरक्को समर्थकों ने पुलिस पर हमले भी किए हैं, पुलिस पर किए जा रहे हमलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि लोगों की भारी भीड़ पुलिस पर पत्थर बरसा रही है, दंगाई पुलिस पर लाठी-डंडों से भी हमला कर रहे हैं।

गौर हो कि FIFA World Cup में पहली बार सेमीफाइनल में पहुँचकर मोरक्को ने इतिहास रच दिया है, मोरक्को पहला अरब और अफ्रीकन देश है जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा, सेमीफाइनल 14 और 15 दिसंबर को होगा वहीं फाइनल 18 दिसंबर को आयोजित होगा।

मोरक्को के हजारों समर्थक जीत के बाद सड़कों पर निकल आए और पेरिस के खास चौक पर इकट्ठा हो गए इस दौरान वह मोरक्को के झंडे लहराते रहे, नारेबाजी करते रहे बाद में भीड़ ने उत्पात करना शुरू कर दिया और वाहनों के साथ-साथ भीड़ ने अगल-बगल की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

दंगाइयों द्वारा किए गए हमलों में भारी नुकसान हुआ है, इस दौरान भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की सड़कों पर ईंट-पत्थर भारी मात्रा में बिखरे दिखे वहीं फ्रांस पुलिस इन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास करती दिखी लेकिन हालात और खराब होते गए।

Video साभार-Voice of America

@VOANews

Video साभार-Visegrád 24

@visegrad24

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article