Aaj Ki Taza Khabar: आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की PC, जापान पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी
Aaj Ki Taza Khabar: लेह में हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर आज सुनवाई हुई। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज है और ISI से संपर्क का भी दावा किया गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार तड़केभूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 मरीजों की मौत हो गई है और कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है।
Aaj Ki Taza Khabar: आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की PC, जापान पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी
