LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 02 जून 2023 की बड़ी खबरें

ताजा खबर : Taza Khabar, 02 जून 2023 की बड़ी खबरें

ताजा खबर : Taza Khabar, 02 जून 2023 की बड़ी खबरें

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 02 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 02 जून (शुक्रवार) की खबरें और प्रमुख समाचार :-

JUN 03, 2023 00:05 IST

ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा, जारी हुए Help Line नंबर

Coromandel Express Train Accident Updates: ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है यहां बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है, मौके पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 22:25 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : ओडिशा में Coromandel Express Train का एक्सीडेंट

Odisha Train Accident: रेलवे की ओर से इस घटना को लेकर कहा गया है कि​ कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express ) ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। कलेक्टर, बालासोर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 21:06 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : 'लव जिहाद' पर फूटा धीरेंद्र शास्त्री का गुस्सा

Dheerendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश में सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर खासे खफा हैं और उनका कहना है कि अब हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तो कब बनेगा, पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 18:32 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : वायु सेना प्रमुख बोले-एक दिन सफल होगा हमारा भी जेट इंजन

गलवान घाटी के बाद LAC पर चीन की तैयारी एवं उसकी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना की तैयारी पर एयर मार्शल ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हम चौबीस घंटे तैयार हैं। उत्तरी बार्डर एवं एलएसी पर क्या चल रहा है इस पर हमारी पूरी नजर है। सीमा की चुनौती एवं स्थिति की मद्देनजर वायु सेना तत्पर है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 17:41 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : साक्षी की दिल दहलाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sakshi Postmortem Report: साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दिल दहला देने वाली बातें सामने आई हैं, वहीं मृत साक्षी अनुसूचित समुदाय की थी इसलिए केस में अब SC-ST एक्ट लगाया जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 16:45 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : मुख्तार अंसारी की ये कैसी डिमांड

Mukhtar Ansari News: बताते हैं कि मुख्तार अंसारी को जेल की रोटी पसंद नहीं आ रही है, शायद यही वजह है कि मुख्तार ने अपने लिए फल, कुरकुरे और बिस्किट्स और अन्य खाने के सामान की डिमांड कर डाली, पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 16:00 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : कर्नाटक में कांग्रेस की 5 गारंटी पर CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान

सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि सभी वादे इसी साल पूरे होंगे। जिसमें परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता की गृह लक्ष्मी योजना 15 अगस्त को शुरू की जाएगी​​। अन्न भाग्य योजना के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। पढ़ें पूरी
JUN 02, 2023 15:58 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : भारत को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और शी जिनपिंग से बड़ा खतरा

India Economic Conclave 2023: एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और शी जिनपिंग सबसे बड़े खतरे हैं। इस पीढ़ी से ज्यादा अगली पीढ़ी के लिए यह बड़ी चुनौती है। और चूंकि भारत चीन का पड़ोसी है। तो सबसे ज्यादा उसके लोगों को शी जिनपिंग और चीन कम्युनिस्ट पार्टी के खतरे का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 14:42 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE : बिहार में किशोरी के साथ गैंगरेप

बिहार के हाजीपुर जिले में एक सिक्‍योरिटी गार्ड का परिवार रहता है, जिसमें उनकी मां व 15 वर्षीय बेटी (यानी दादी-पोती) रहते हैं और वे स्‍वयं पटना में नौकरी करते हैं। गुरुवार की रात उनकी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 13:33 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: GST नियमों से छत्तीसगढ़ को नुकसान : भूपेश बघेल

​इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, राज्य से किए हुए अपने वादों एवं योजनाओं को वह राज्य सरकार के आय के स्रोत की मॉनिटरिंग एवं वित्तीय अनुशासन के जरिए पूरा करते हैं।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 13:02 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: काशी में जल्‍द ही सैलानी ले सकेंगे वाटर टैक्‍सी का आनंद

देश दुनिया के सैलानी अब वाराणसी में वाटर टैक्‍सी पर सवार होकर भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने वाटर टैक्सी का किराया भी तय कर लिया है। बताया जा रहा है कि, रोडवेज निगम के प्रस्ताव पर जैसे ही प्रशासन की मंजूरी मिलेगी वाटर टैक्‍सी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 12:26 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: मोदी सरकार में नामुमकिन मुमकिन हुआ है : अनुराग ठाकुर

IEC 2023 में टाइम्स नाउ नाउभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 साल पहले की बात करूं तो देश के हालात काफी बुरे थे।...यहां पाएं लााइव अपडेट्स
JUN 02, 2023 11:51 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वशासन दिखाया : PM मोदी

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दिन पूरे महाराष्ट्र में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 11:49 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: राजस्‍थान में सात IAS और 30 IPS अधिकारियों के तबादले

राजस्‍थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन कर दिए हैं। यै फैसला शुक्रवार को लिया गया है। राज्‍य के कार्मिक विभाग ने तबादले व पदस्थापन के संबंध में सुबह अलग-अलग आदेश जारी किए।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 11:06 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: सेना सीमा के साथ-साथ देश की संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था की भी सुरक्षा करती है : राजनाथ सिंह

India Economic Conclave 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-सेना सीमा के साथ-साथ देश की संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था की भी सुरक्षा करती है।...यहां पाएं लाइव अपडेट्स
JUN 02, 2023 11:03 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: बिहार के कई जिले लू की चपेट में

बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि खगड़िया जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा राज्य में कम से कम 13 स्थान ऐसे हैं जहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 10:42 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: India Economic Conclave 2023 के दूसरे दिन पर मंथन जारी

भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 9वें संस्करण का आगाज 1 जून को दिल्ली में हुआ। आज दूसरे दिन उस पर मंथन जारी है।...यहां पाएं लाइव अपडेट्स
JUN 02, 2023 10:40 IST

आज की ताजा खबर 02 जून 2023 LIVE: साक्षी की हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू बरामद

देश भर में सनसनी फैला देने वाले दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में रोज एक नया खुलासा हो रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू मिल गया है। ये वही चाकू है जिससे साहिल ने साक्षी पर 20 हमले कर उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी थी।...पढ़ें पूरी खबर
JUN 02, 2023 10:13 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के दासल मेहारी गांव में मुठभेड़ जारी है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 02, 2023 10:12 IST

जबलपुर में लव जेहाद! मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से की कोर्ट मैरिज, माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने हिंदू लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली और अब मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों शादी करने जा रहे हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया में फैली वैसे ही लड़की के परिवार और हिंदू संगठनों में हड़कंप मच गया। हिंदू धार्मिक संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए युवक पर बहला फुसलाकर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें