देश

Hindu Rastra:'लव जिहाद' पर फूटा धीरेंद्र शास्त्री का गुस्सा, कहा-अब हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तो कब बनेगा-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 2, 2023, 10:20 PM IST

Dheerendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश में सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर खासे खफा हैं और उनका कहना है कि अब हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तो कब बनेगा।

Image

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dheerendra Krishna Shastri on Love Jihad: लव जिहाद के लगातार सामने आ रहे मामलों से देश में सनसनी मची हुई है। हिंदू लड़कियों पर हो रही बर्बरता पर बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने कहा कि अब हिंदू राष्ट्र (Hindu Rastra) नहीं बनेगा, तो कब बनेगा।

बाबा बागेश्वर इन दिनों गुजरात में हैं धीरेंद्र शास्त्री वहां से हिंदू राष्ट्र की हुंकार भर रहे हैं, बाबा ने राजकोट में हिंदू राष्ट्र का मतलब साफ किया और हिंदू लड़कियों के साथ हो रही बर्बरता पर उनका गुस्सा फटा है।

वहीं धीरेंद्र शास्त्री लव जिहाद पर भी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही उन्होंने सूरत में हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया था उन्होंने कहा कि आप एक बात याद रखना जिस दिन गुजरात के लोग एकजुट हो जाएंगे, भारत ही नहीं हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!