
India Economic Conclave 2023 : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- जो संस्था शरिया लॉ लगाने की बात करते है आप उन्हे सेकुलर कहते हैं?
India Economic Conclave Day 2, Times Network IEC : भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 9वें संस्करण का आगाज 1 जून को दिल्ली में हुआ। कॉन्क्लेव के पहले दिन नीति निर्माताओं, आर्थिक क्षेत्र की हस्तियों सहित कई दिग्गजों ने तीसरे सुपरपावर देश के रूप में उभर रहे भारत के भविष्य के एजेंडे एवं चुनौतियों पर मंथन किया। कॉन्क्लेव की थीम 'इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर' है। कॉन्क्लेव में पहले दिन नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल जैसे मंत्रियों ने देश की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की और आगे का रोडमैप बताया वहीं दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वी के सिंह,हरदीप पुरी, नेवी चीफ,माइक पोम्पियो, राजन भारती मित्तल आदि अहम लोगों ने इस खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।