दिल्ली

Sakshi Murder Case : साक्षी की हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू बरामद, आरोपी ने साहिल ने बताया- कहां छिपाया था हथियार

Sakshi Murder Case : गर्लफ्रेंड साक्षी से नाराज चल रहे उसके ब्‍वॉयफ्रेंड साहिल ने 20 बार चाकू घोंप कर उसकी हत्‍या कर दी थी। इस दौरान वह चीख रही थी, चिल्‍ला रही थी, लेकिन इसके बावजूद मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

Sakshi Murder Case : देश भर में सनसनी फैला देने वाले दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में रोज एक नया खुलासा हो रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू मिल गया है। ये वही चाकू है जिससे साहिल ने साक्षी पर 20 हमले कर उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जो चाकू बरामद हुआ है वो साहिल के खिलाफ अब तक सबसे मजबूत सबूत है। बता दें कि, साक्षी का हत्‍यारा साहिल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जो कि कस्‍टडी के दौरान ही अपने अपराध को कबूल कर चुका है।

अंधेरे में फेंका था चाकू

वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल ने चाकू को अंधेरे में फेंक दिया था। उसने बताया है कि, पुलिस को घटना का पता न चल सके इसके लिए उसने चाकू फेंक दिया था। इसके पहले दो दिन पुलिस रिमांड में आरोपी जांच करने वाली टीम को गुमराह कर रह था। हालांकि तीन दिन की रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस को साहिल ने बताया कि उसने चाकू कहां फेंका था। पुलिस का कहना है कि, चाकू फेंकने के बाद ही साहिल बुलंदशहर अपनी बुआ के घर भाग गया था। बहरहाल, नाबालिग लड़की की हत्‍या करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

ये है पूरा मामला

गर्लफ्रेंड साक्षी से नाराज चल रहे उसके ब्‍वॉयफ्रेंड साहिल ने 20 बार चाकू घोंप कर उसकी हत्‍या कर दी थी। इस दौरान वह चीख रही थी, चिल्‍ला रही थी, लेकिन इसके बावजूद मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। ये पूरी वारदात घटनास्‍थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में देखा गया कि बेरहमी से साक्षी की हत्‍या करने के बाद आरोपी ने उस पर पत्‍थर से कई हमले किए। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया है कि, साक्षी के शरीर पर जख्‍म में बहुत से निशान हैं, पेट और सिर गंभीर चोटें आई हैं और इसके अलावा आतें पेट से बाहर निकल आई थीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article