आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर, 2022 Highlights: सपा नेता आजम खान की गई विधायकी, यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की विधानसभा सदस्यता
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की प्लेन में उठी चिंगारी, बेंगुलरु जा रही थी फ्लाइट; देखें VIDEO
दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 2131 में चिंगारी उठने के बाद उसे उड़ान से रोक दिया है। वहीं इस बीच घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया और विमान वापस लौट आया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबरNoida News: छठ पर्व पर नोएडा से गोरखपुर जाने के लिए शुरू हुई स्पेशल बसें, जानिए टाइमिंग
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा आगामी 30 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाना है। इस त्योहार के लिए इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का अभी से अपने घर जाने का सिलसिला शुरु हो गया है। नोएडा व आसपास के क्षेत्र में ऐसे लाखों लोग रहते हैं जो बिहार व पूर्वी यूपी के मूल निवासी हैं। ये लोग अब अपने घर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे मौके पर लोगों का सफर आसान बनाने के लिए नोएडा परिवहन विभाग ने खास तैयारी की है। पढ़ें पूरी खबरRanchi: पटाखे का GST बिल मांगने पर कर्नल पर जानलेवा हमला, बेटे की भी बुरी तरह पिटाई
झारखंड की राजधानी रांची से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुकानदार के इशारे पर कर्नल और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, कर्नल एमके सिंह अपने बेटे ईशान सिंह के संग कांके रोड स्थित पटाखे की दुकान से पटाखा खरीदने पहुंचे थे। आरोप है कि, जब उन्होंने दुकानदार विमल से जीएसटी बिल की मांग तो उसके इशारे पर करीब 15-20 लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। आरोप है कि, लाठी-डंडे और रॉड से उन पर हमला किया गया। जिससे पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई है। पढ़ें पूरी खबरRashtravad: LIVE डिबेट में एंकर सुशांत सिन्हा ने सीपीआई नेता को अतुल अंजान को दिया करारा जवाब
मॉस्को में Valdai Discussion Club की 19वीं वार्षिक बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जमकर तारीफ की। साथ ही पुतिन ने भारत-रूस संबंधों (India-Russia Relations) की भी बात कही। इधर देश में आए दिन केंद्र सरकार की विदेश नीति (Foreign Policy) पर सवाल विपक्ष सवाल उठाता रहा है, लेकिन सवाल है कि क्या मोदी सरकार में भारत विदेश नीति विफल साबित हुई है? पढ़ें पूरी खबरTwitter फाउंडर को 'भारतीय' पराग अग्रवाल पर था भरोसा,फिर 345 करोड़ देकर मस्क ने क्यों निकाला
लंबी हां और ना के बाद आखिरकार ट्विटर की एलन मस्क (Elon Musk) ने डील पूरी कर ली है। और अब वह उसके मालिक हैं। ट्विटर का मालिकाना हक आने के बाद मस्क ने सबसे पहले वहीं कदम उठाया है, जिसका सबको अंदाजा था। उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को हटा दिया है। ट्विटर (Twitter) में करीब 11 साल से काम कर रहे भारतीय मूल के पराग अग्रवाल नवंबर 2021 में ही सीईओ बने थे। खास बात यह है कि जिस पराग अग्रवाल को कंपनी का मालिकाना हक मिलने के बाद मस्क ने एक झटके में हटा दिया। उसी पराग अग्रवाल के तारीफों के कसीदे ट्विटर के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी पढ़ते थे। पढ़ें पूरी खबरपंजाब में टूटा पराली जलाने का रिकॉर्ड, इस सीजन में पहली बार 2000 से ऊपर पहुंचा आंकड़ा
पंजाब में इस साल 28 अक्टूबर 2022 को पराली जलाने का रिकॉर्ड टूट गया। इस सीजन में पहली बार पराली जलाने का आंकड़ा 2000 से ऊपर पहुंच गया है। 28 अक्टूबर को पंजाब में 2067 जगह पराली जलाई गई। पढ़ें पूरी खबरराजधानी दिल्ली में बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सीएनजी (CNG) की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर शुक्रवार को ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) और टैक्सी किराये (Taxi Fare) में वृद्धि को मंजूरी दी है। हालांकि इसका नोटिफिकेशन अभी बाकी है। ऑटो रिक्शा का किराया पिछली बार साल 2020 में बढ़ाया गया था, जबकि टैक्सी का किराया साल 2013 में बढ़ाया गया था।दिल्ली सरकार ने ऑटो-रिक्शा के न्यूनतम किराए में 5 रुपए, एसी और गैर-एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर किराये में 4 रुपए और 3 रुपए की बढ़ोतरी की है। पढ़ें पूरी खबरChhath Puja: दिल्ली में छठ पूजा पर नहीं मिलेगी शराब, LG ने घोषित किया ड्राई डे
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG Vinay Kumar Saxena) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली (Delhi) में छठ पूजा (Chhath Puja) को ड्राई डे (Dry Day) घोषित किया। छठ पूजा 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पहली बार एलजी ने दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 की धारा 2 (35) के अनुसार "सरकार" के रूप में अपनी हैसियत से आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबरसपा नेता आजम खान की गई विधायकी, यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की विधानसभा सदस्यता
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान (Azam Khan) की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने बताया कि सपा नेता और रामपुर विधायक आजम खान यूपी विधान सभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है। 2019 के हेट स्पीच मामले में आजम खान को गुरुवार को 3 साल जेल की सजा और 2000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। पढ़ें पूरी खबरElon Musk Twitter Deal: जल्द ट्विटर के CEO बन सकते हैं मस्क, ये है उनका फ्यूचर प्लान!
ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण पूरा करने और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और अन्य शीर्ष अधिकारियों को हटाने के बाद, अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) अब अग्रवाल की भूमिका को संभालने का प्लान बना रहे हैं। मस्क पहले से ही टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ हैं। इसके अलावा, ब्लूमबर्ग के अनुसार, मस्क का यूजर्स पर आजीवन प्रतिबंध को हटाने की भी योजना है। पढ़ें पूरी खबरआईएएस अधिकारी टीना डाबी के पति IAS प्रदीप गावंडे का ट्रांसफर, मिली अब ये जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने फेमस आईएएस अधिकारी टीना डाबी (Tina Dabi) के पति आईएएएस प्रदीप गावंडे (Pradeep Gawande) समेत 30 आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) का शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही चार जिला कलेक्टर का भी ट्रांसफर किया गया है। राज्य कार्मिक विभाग ने ट्रांसफर को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। अंतर सिंह नेहरा को राजस्थान की राजधानी जयपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबरहरियाणा के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया
हरियाणा के 4 जिलों में पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि फरीदाबाद, हिसार, पलवल और फतेहाबाद में जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव 22 नवंबर को होगा। पंच और सरपंच के चुनाव 25 नवंबर को होंगे। 5 नवंबर से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 12 नवंबर को होगी। नामांकन की वापसी 14 नवम्बर तक होगी। पढ़ें पूरी खबरगुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 7वीं लिस्ट, 13 को बनाया उम्मीदवार
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) के लिए अपने 13 उम्मीदवारों की सातवीं सूची शुक्रवार को जारी की। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। ये सूची पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने जारी की। गुजरात विधानसभा की 182 सीट के लिए चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं। हालांकि अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबरक्षेत्रीय दलों से नेशनल पार्टियां इतनी डरी हुई क्यों हैं? पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने लगाए ये आरोप
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda)ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल क्षेत्रीय पार्टियों से इतने डरे हुए क्यों हैं? इससे ही पता चलता है कि वे कांप रहे हैं। न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टी को नष्ट करना आसान नहीं है। पढ़ें पूरी खबरT20 World Cup 2022 Points Table: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच बारिश की भेंट चढ़ा, ऐसा है अंक तालिका का हाल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहा है। इस समय टूर्नामेंट का सुपर-12 राउंड चल रहा है। 28 अक्टूबर 2022 को दिन के दो मुकाबले हुए। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के भी रद्द होने की उम्मीद लग रही है। पढ़ें पूरी खबरAUS vs ENG Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच बारिश के कारण रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो पाया। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण था। इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक के साथ ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी तीन मैचों में 3 अंक है, लेकिन वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबरगुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे कांग्रेस में शामिल, कहा- 'नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं'
चुनाव आयोग (Election Commission) ने भले ही गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है, लेकिन अभी से ही राज्य में करीब-करीब सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही नेताओं के भी पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Vaghela) के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला (Mahendrasinh Vaghela) एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी खबरऋृषि सुनक की कामयाबी में झारखंड के 19 साल के प्रज्जवल का खास रोल ! जानें कनेक्शन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक की इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा है। उनके हिंदू होने और भारतीय कनेक्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ऋृषि सुनक की सफलता की कहानी में 19 साल के भारतीय मूल के युवा का नाम जुड़ गया है, जिसकी उनके चुनावी अभियान में अहम भूमिका रही है। हम बात कर रहे हैं 19 साल के प्रज्जवल पांडेय की, जो सुनक के चुनावी अभियान के हिस्सा बने। उनका झारखंड के सिदरी और बिहार के सीवान से सीधा कनेक्शन हैं। पढ़ें पूरी खबरChhath पर दिल्ली का सियासी पारा गरम, सांसद परवेश वर्मा ने की अधिकारी से बदसलूकी; वीडियो वायरल
दिल्ली में छठ (Chhath Puja) घाटों पर राजनीतिक चरम पर है। बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) जहां एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। वहीं बीजेपी के नेता तुम तड़ाक पर उतर आए हैं। मनोज तिवारी और परवेश वर्मा (Parvesh Verma) कल यमुना के घाटों (Yamuna) का जायजा लेने पहुंचे थे। यमुना में झाग को देखकर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और परवेश वर्मा हमलावर हो गए। उन्होंने दिल्ली सरकार को छठ मइया और पूर्वांचल वासियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबरविधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता, कहा- आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 नवंबर को विधानसभा का चुनाव है और सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में लगे हैं। इसी बीच गुरुवार को रेप और हत्या के दोषी राम रहीम (Ram Rahim) को मिली पैरोल पर विपक्ष के भारी विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) उनके सत्संग (Satsang) में शामिल हुए। वहीं एक वीडियो में बिक्रम ठाकुर को उनका आशीर्वाद लेते हुए साफ देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबरजिंबाब्वे से पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, भारत के लिए कह दिया कुछ ऐसा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 बहुत खराब जा रहा है और इसका एक नमूना गुरुवार रात देखने को मिल गया जब जिंबाब्वे ने उनको 1 रन से मात दे दी। सबसे पहले भारत के खिलाफ मिली करारी हार और उसके बाद जिंबाब्वे के खिलाफ मिली हार से पाकिस्तान क्रिकेट जगत में हलचल है। पढ़ें पूरी खबरदुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कल, नाथद्वारा में नए शिवलोक की ये है खासियत
Nathdwara Lord Shiva Statue: नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी शिव प्रतिमा करीब 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है। पढ़ें पूरी खबरलड़कियों की नीलामी का मामला, NCW की एक टीम जाएगी भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में लड़कियों की स्टांप पेपर पर नीलामी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, 'NCW की एक टीम को भीलवाड़ा भेजा जा रहा है। 1 नवंबर को मैं राजस्थान के CM और SP भीलवाड़ा से मिलूंगी। पिछले कुछ वर्षों से राज्य से ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।'मुंबई हमलों के मुख्य गुनहगार अब भी आजाद, सुरक्षा परिषद पर विदेश मंत्री ने उठाए सवाल
विदेश मंत्री डॉ एस जयशकंर ने कहा कि मुंबई हमला किसी एक होटल पर आतंकी हमला नहीं था। वो हमला पूरे वैश्विक जगत पर था। 26/11 के मुख्य गुनगहारों के खिलाफ जब तक पुख्ता कार्रवाई नहीं होगी।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अधूरी ही मानी जाएगी। पढ़ें पूरी खबरकर्णी सिंह शूटिंग रेंज रोड पर जाने से बचें : दिल्ली यातायात पुलिस
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से शुक्रवार को फरीदाबाद की ओर महरौली-बदरपुर रोड से सूरज कुंड तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज रोड पर आने-जाने से बचने को कहा है। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि दिल्ली और हरियाणा के लोग शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक फरीदाबाद की ओर महरौली-बदरपुर रोड से सूरज कुंड तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज रोड पर आने-जाने से बचें, क्योंकि वहां सुरक्षा के कुछ विशेष इंतजाम किए गए हैं।यौन उत्पीड़न मामला: पुलिस ने लिंगायत संत के खिलाफ 694 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया
चित्रदुर्ग पुलिस ने मुरुघा मठ के प्रमुख संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ जिला अदालत में 694 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। शरणारू पर नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।भारत में कोरोना
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,208 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,49,088 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,607 से घटकर 19,398 रह गई है।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 82.29 पर पहुंचा
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की तेजी के साथ 82.29 पर पहुंच गया।IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 28 Oct:आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
RCTC Railway Train Cancelled List Today, 28 Octber 2022: भारतीय रेलवे ने कई वजहों से आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। गौर हो कि देश में लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं की गई है? पढ़ें पूरी खबरTwitter से नौकरी जाने के बाद भी खाली हाथ नहीं रहेंगे पराग अग्रवाल, मिलेंगे इतने अरब रुपये
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्वीटर Twitter के नए मालिक बन गए हैं। उन्होंने इस सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभालते ही चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है, जिनमें भारतीय मूल के CEO(मुख्य कार्यकारी) पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। ट्विटर से नौकरी जाने के बाद भी पराग अग्रवाल खाली हाथ नहीं जाएंगे और एक भारी-भरकम धनराशि उनके हाथ में आएगी। पढ़ें पूरी खबरइस्लामिक देशों के संगठन OIC का 'आतंक प्रेम', कश्मीर को 'अवैध इलाका' बताकर उगला जहर
OIC News: इस्लामिक देशों के संगठन OIC ने जम्मू कश्मीर को लेकर एक बार फिर जहर उगला है। इस संगठन ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि भारत सरकार राज्य की जनसांख्यिकी स्थिति को बदलने की पूरी कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर'पीएम नरेंद्र मोदी सच्चे देशभक्त', पुतिन ने परमाणु हमले पर कही बड़ी बात
रूस और यूक्रेन(Russia Ukraine crisis) के बीच जंग जारी है। हर दिन एक से बढ़कर एक विस्फोटक जानकारियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक खबर आई कि यूक्रेन खुद अपने एक शहर को माइकोलेव पर परमाणु हमला कर दोष रूस पर मढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबरRajasthan: भीलवाड़ा में स्टांप पेपर पर हो रही है लड़कियों की नीलामी, जितनी खूबसूरत; उतनी ऊंची बोली
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) में स्टांप पेपर (Stamp Paper) पर बेची जा रही लड़कियों (Auctioning of Girls) के मामले में गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबरउत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल
प्रोड्यूसर Kamal Kishor Mishra गिरफ्तार, दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने पर पत्नी पर चढ़ा दी थी गाड़ी
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?
आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा
'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं
नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?
'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
© 2026 Times Horizon Private Limited
