देश

विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता, कहा- आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 04:20 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: बिक्रम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को जसवां प्रागपुर से नामांकन दाखिल किया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं विपक्ष राम रहीम को दी गई पैरोल के समय पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ये हुआ है।

Image

राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता
  2. बीजेपी नेता ने राम रहीम से मांगा आशीर्वाद
  3. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है विधानसभा चुनाव

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 नवंबर को विधानसभा का चुनाव है और सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में लगे हैं। इसी बीच गुरुवार को रेप और हत्या के दोषी राम रहीम (Ram Rahim) को मिली पैरोल पर विपक्ष के भारी विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) उनके सत्संग (Satsang) में शामिल हुए। वहीं एक वीडियो में बिक्रम ठाकुर को उनका आशीर्वाद लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता बिक्रम ठाकुर

इस दौरान बीजेपी नेता को ये कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि मैं एक मंत्री और विधायक हूं, मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह से आप पंजाब और हरियाणा में नेक काम कर रहे हैं, उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मैं चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग जो आपको बहुत प्यार करते हैं, इसे जारी रखें। मुझे आशा है कि हमें आपका आशीर्वाद मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर है चुनाव

बिक्रम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को जसवां प्रागपुर से नामांकन दाखिल किया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं विपक्ष राम रहीम को दी गई पैरोल के समय पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ये हुआ है। दरअसल रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा सरकार ने 14 अक्टूबर को 40 दिन की पैरोल दी थी।

बता दें कि हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव 3 नवंबर को होना है। इसके अलावा राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव भी होने हैं। हरियाणा और पंजाब में राम रहीम के बड़े प्रभाव को पैरोल के लिए एक बड़े कारण के रूप में देखा जाता है, क्योंकि विपक्ष का दावा है कि बीजेपी इससे फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ