देश

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 28 Oct:आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:18 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 28 Octber 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इसलिए यात्रा के लिए निकलने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

Image

आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Photo : iStock

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 28 Octber 2022: भारतीय रेलवे ने कई वजहों से आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। गौर हो कि देश में लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं की गई है? यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है।

आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 98 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, आज 7 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।

आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।

इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।

ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं।

इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

गौर हो कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से प्राप्त करते रहें।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें