T20 World Cup 2022 Points Table Group 1 & 2 (टी20 विश्व कप 2022 अंक तालिका): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहा है। इस समय टूर्नामेंट का सुपर-12 राउंड का अंतिम दौर चल रहा है। 6 नवंबर 2022 खेले गए ग्रुप-2 के मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 से उलटफेर किया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान अंक तालिका में ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भारत ने जिंबाब्वे को करारी शिकस्त दी और एक बार फिर टीम इंडिया टॉप पर आ गई और पाकिस्तान नंबर.2 पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से, न्यूजीलैंड की टक्कर पाकिस्तान से होगी।