देश

Ahmedabad Plane Crash: हादसे के 32 सेकंड, ईंधन सप्लाई हो गई थी बंद; विमान दुर्घटना के एक-एक सेकंड का जानें हिसाब

Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171, 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई, क्योंकि इसके दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद हो गई थी। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से एक को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई थी।

Image

अहमदाबाद विमान हादसा

Photo : AP

Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171, 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई, क्योंकि इसके दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद हो गई थी। एक प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि भ्रमित पायलट समय पर 'थ्रस्ट' बहाल नहीं कर पाए।

हादसे के एक-एक सेकंड का हिसाब

  • 11:17 बजे (पूर्वाह्न): उड़ान एआई423 के रूप में संचालित एयर इंडिया ड्रीमलाइनर वीटी-एएनबी नई दिल्ली से अहमदाबाद उतरा।
  • 13:13:00बजे (अपराह्न): विमान ने 'पुशबैक' और 'स्टार्ट अप' का अनुरोध किया।
'पुशबैक' विमान को एयरपोर्ट पर उसके गेट या डॉक्स से सुरक्षित तरीके से पीछे करने की एक प्रक्रिया होती, ताकि उसे रनवे पर ले जाने के लिए तैयार किया जा सके। विमान का 'स्टार्ट अप' एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है, जिसे पायलट और 'ग्राउंड क्रू' द्वारा सावधानी से किया जाता है ताकि विमान उड़ान के लिए तैयार किया जा सके। इसमें विमान के इंजन को चालू करना, सभी प्रणाली की जांच करना और उड़ान के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना शामिल होता है।
  • 13:13:13 बजे: एटीसी ने 'पुशबैक' को मंजूरी दी।
  • 13:16:59 बजे: एटीसी ने 'स्टार्ट अप' की मंजूरी दी।
  • 13:18:38 बजे: विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बे 34 से निकला।
  • 13:19:12 बजे: एटीसी ने पूछा कि क्या विमान को रनवे की पूरी लंबाई की आवश्यकता है। विमान ने रनवे 23 की पूरी लंबाई की आवश्यकता की पुष्टि की।
  • 13:25:15 बजे: विमान ने टैक्सी क्लीयरेंस का अनुरोध किया, जिसे हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) ने मंजूरी दे दी।
  • 13:26:00 बजे: विमान टैक्सीवे आर4 के माध्यम से रनवे 23 पर पहुंचा, उड़ान के लिए तैयार हुआ।
  • 13:32:03 बजे: विमान का नियंत्रण जमीन से टावर को स्थानांतरित।
  • 13:33:45 बजे: विमान को रनवे 23 पर लाइन में लगने का निर्देश दिया गया।
  • 13:37:37 बजे: एटीसी ने रनवे 23 से उड़ान भरने की अनुमति दी।
  • 13:38:39 बजे: विमान ने रनवे से उड़ान भरी।
  • 13:38:42 बजे: विमान की अधिकतम गति 180 नॉट तक पहुंची।

इसके तुरंत बाद, इंजन एक और इंजन दो, दोनों के ईंधन 'कटऑफ स्विच' एक सेकंड के अंतराल पर 'रन' से 'कटआफ' स्थिति में चले गए। ईंधन आपूर्ति बंद होते ही इंजन की गति धीमी होने लगती है। उड़ान भरने के तुरंत बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) का इस्तेमाल किया गया। आरएटी का उपयोग सामान्य रूप से तब किया जाता है जब विमान को 'पावर' की आवश्यकता होती है और इसके मुख्य 'पावर' स्रोत (जैसे इंजन या विद्युत प्रणाली) विफल हो जाते हैं।

क्यों बंद किया ईंधन?

एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने ईंधन क्यों बंद किया। दूसरा जवाब देता है कि उसने ऐसा नहीं किया।

  • 13:38:47 बजे: इंजन एन1 और एन2, दोनों की गति न्यूनतम गति से नीचे चली जाती है। आरएटी का पंप हाइड्रोलिक पावर की आपूर्ति शुरू करता है।
  • 13:38:52 बजे: इंजन एन1 का ईंधन कटऑफ स्विच 'कटऑफ' से 'रन' पर जाता है।
  • 13:38:56 बजे: इंजन एन2 का ईंधन 'कटऑफ' स्विच भी 'रन' पर चला गया।
इंजन 1 में सुधार होता है, लेकिन इंजन 2 अब भी पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहा।
  • 13:39:05 बजे: दो पायलटों में से एक पायलट ने 'मे डे- मे डे- मे डे' संदेश दिया।
  • 13:39:11 बजे: विमान से डेटा रिकॉर्डिंग बंद हुई।
  • 13:44:44 बजे: दमकल गाड़ियां बचाव और अग्निशमन के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुईं।

कितने लोगों ने गंवाई थी जान?

सनद रहे कि 12 जून को लंदन जाने वाला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से एक को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई थी। इस विमान दुर्घटना में यात्री और चालक दल के सदस्यों के अलावा 19 और लोग मारे गए थे। यह एक दशक में सबसे घातक विमान दुर्घटना थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

महात्मा गांधी के परपोते ने की अभिजीत दिपके से मुलाकात, कहा- Gen Z ने अपनाए बापू के मूल्य

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त

इस्लामाबाद का जवाब दिल्ली में! पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त सुरक्षा घेरे को हटाया, अवैध निर्माण ध्वस्त