देश

क्या कर रहे हैं? आपके सामने एक महिला है.. कुछ सम्मान दिखाइए- जब वकील पर ही भड़क गए CJI चंद्रचूड़, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 09:19 PM IST

क्रवार को सीजेआई की कोर्ट में एक वकील अपने केस को मेंशन करना चाह रहे थे, इसी दौरान सीजेआई को उनका व्यवहार नागवार गुजरा और वो वकील पर भड़क पड़े। दरअसल माइक के चक्कर में वकील ने महिला वकील पर हाथ रख दिया, जिसे सीजेआई ने देख लिया। इसी पर सीजेआई भड़क गए।

Image

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को एक बार फिर वकील पर भड़क पड़े सीजेआई
  • केस के दौरान वकील की हरकर गुजरी नागवार
  • माइक के चक्कर में महिला वकील पर रख दिया था हाथ

भारत के मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ अक्सर अपने फैसलों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसी ही एक और टिप्पणी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल इस बार कोर्ट रूम में ही सीजेआई एक वकील पर भड़क गए। उनपर सख्त टिप्पणी कर दी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार को सीजेआई की कोर्ट में एक वकील अपने केस को मेंशन करना चाह रहे थे, इसी दौरान सीजेआई को उनका व्यवहार नागवार गुजरा और वो वकील पर भड़क पड़े। दरअसल माइक के चक्कर में वकील ने महिला वकील पर हाथ रख दिया, जिसे सीजेआई ने देख लिया। बार एंड बेंच के अनुसार सीजेआई ने कहा- "आप क्या कर रहे हैं? आपके सामने एक महिला है.. कुछ सम्मान दिखाइए। क्या घर और बाहर आपका व्यवहार ऐसा है? आप माइक पाने के लिए उनके चारों ओर अपना हाथ रख रहे हैं। वापस जाइए और कल आइए। कुछ सम्मान दिखाइए।"

पहले भी हो चुके हैं नाराज

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ पहले भी एक और वकील को फटकार लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक एक वकील को चेतावनी दी थी, जो सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच के समक्ष अपने मामले की जल्द सुनवाई की मांग कर रहे थे। दरअसल तब सीजेआई ने वकील द्वार प्रस्तुत मामले को 17 अप्रैल को सूचीबद्ध करने की बात कही थी, जिसके बाद जल्द सुनवाई के लिए वकील ने किसी अन्य बेंच के पास इसे सूचीबद्ध करने की अनुमति मांगी। जिसे सुनकर सीजेआई गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा- "मेरे साथ ये चाल मत खेलो। आप पहले की तारीख के लिए यहां और फिर कहीं और इसका उल्लेख नहीं कर सकते हैं।"

वकील ने मांगी माफी

सीजेआई के गुस्से को देखते हुए वकील ने तुरंत खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें इस बात के लिए वो माफ कर दें। इस पर सीजेआई ने फिर सख्ती से कहा- "हां, आपको क्षमा किया जाता है, लेकिन मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें