देश

बंदूक और पेट्रोल बम लेकर भरी क्लास में घुसा एक शख्स, पूरी क्लास को बंधक बनाने की प्लानिंग, बंगाल की घटना-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 26, 2023, 08:43 PM IST

Malda School Incident video: पश्चिम बंगाल के मालदा के मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की एक क्लास से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स हाथ में पिस्टल लेकर बच्चों की क्लास में घुस गया।

Image

छात्रों से भरी कक्षा में एक बंदूकधारी बुधवार को घुस गया

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक उच्च विद्यालय में छात्रों से भरी कक्षा में एक बंदूकधारी बुधवार को घुस गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि बंदूक के अलावा शख्स के पास तरल पदार्थ की दो बोतलें भी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के ओल्ड मालदा इलाके में स्थित मुचिया आंचल चंद्र मोहन उच्च विद्यालय के छात्रों में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति बंदूक लेकर कक्षा में घुस गया और चिल्लाने लगा।

अधिकारी ने बताया, 'वह व्यक्ति स्कूल में घुसने में कामयाब रहा और आठवीं कक्षा में घुस गया। वह बच्चों पर चिल्ला रहा था और बच्चों तथा शिक्षक को गोली मारने की धमकी दे रहा था।'

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत उस शख्स पर काबू पा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद कक्षाएं तुरंत निलंबित कर दी गईं।

बड़ी चतुराई से साज़िश को विफल किया गया

स्कूल में एक व्यक्ति के हाथ में बंदूक चाकू और पेट्रोल बम लेकर घुसने की घटना को सीएम ममता बनर्जी ने गंभीर करार दिया है, उन्होंने इसके पीछे साजिश की आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि योजना सामूहिक तौर पर बच्चों को बंधक बनाने की थी। उन्होंने कहा कि वे बच्चों को बंधक बनाने के लिए बंदूक लेकर स्कूल में घुसे लेकिन पुलिसशिक्षकों और पत्रकारों ने बड़ी सूझबूझ दिखाई है, बड़ी चतुराई से साज़िश को विफल किया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article